20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालटेंशन! उज्जैन BJP ने शुरू की बाड़ाबंदी, देव-दर्शन को भेजा राजस्थान

टेंशन! उज्जैन BJP ने शुरू की बाड़ाबंदी, देव-दर्शन को भेजा राजस्थान

Published on

उज्जैन

उज्जैन जिला पंचायत में भाजपा को बहुमत तो मिल गया है लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसी के चलते बड़ी रणनीति पर काम करते हुए पार्टी ने बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। पार्टी ने अपने और समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को धार्मिक यात्रा पर राजस्थान भेज दिया है।

दरअसल जिले में 21 जिला पंचायत सदस्यों में से 11 भाजपा के हैं और 3 निर्दलीय भी भाजपा समर्थित हैं। इन सभी सदस्यों को एक रणनीति के तहत देवदर्शन के लिए बाहर भेजा गया है, ताकि ये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होने तक किसी के संपर्क या बहकावे में नहीं आएं। यही नहीं, जिले की 6 जनपद पंचायतों के भाजपा के टिकट पर जीते कई सदस्य भी इसी तरह देवदर्शन यात्रा पर गए हैं, जबकि कांग्रेस का तर्क है कि हम अच्छी स्थिति में हैं और हमें कोई चिंता भी नहीं है।

यह है सीटों का गणित
आपको बता दें कि उज्जैन जिला पंचायत के कुल 21 सदस्यों में से 11 भाजपा के और 3 भाजपा समर्थित निर्दलीय हैं। वहीं 5 कांग्रेस से और 2 निर्दलीय कांग्रेस के समर्थन से जीतकर आए हैं। जिला पंचायत में अध्यक्ष बनाने के लिए 11 सदस्यों का बहुमत जरूरी है। लिहाजा भाजपा सतर्कता बरत रही है, क्योंकि वह बहुमत में है। हालांकि भाजपा इसलिए और ज्यादा सावधानी बरत रही है, क्योंकि पिछले जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के कड़वे अनुभव भी रहे हैं। पिछले पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने से कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बन गया था।

पंचायत सदस्यों की बाड़ाबंदी
भाजपा को पिछले चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष गंवाना पड़ा था, इसलिए भाजपा किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहती है। धार्मिक यात्रा गए एक सदस्य ने बताया कि सभी 15 जुलाई से ही राजस्थान में रामदेवरा, चित्तौड़ आदि की यात्रा कर रहे हैं। सभी 29 जुलाई की सुबह जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव वाले दिन ही लौटैंगे। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

चुनाव के कड़वे अनुभव भी रहे हैं, सदस्य टूटने का ज्यादा खतरा भाजपा को
तमाम समीकरणों को राजनीतिक नफे-नुकसान के हिसाब से देखें तो जनपद पंचायत के चुनावी परिणाम में भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है। इससे पहले भाजपा के पास 6 में से 5 जनपद पंचायतें थीं और कांग्रेस के पास अकेली तराना जनपद पंचायत थीं। लिहाजा भाजपा को और ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ जाए, इसी खतरे को भांपते हुए पार्टी ने जनपद पंचायत के अपने जीते सदस्यों को भी धार्मिक यात्रा पर रवाना किया है। यह बात अलग है कि सभी सदस्य यात्रा पर नहीं गए हैं या कुछ लौट आए हैं।

27 जुलाई तक लौटेंगे
शेड्यूल के हिसाब से 27 जुलाई को बड़नगर, उज्जैन और खाचरोद जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन होगा और 28 जुलाई को घट्टिया, महिदपुर तथा तराना जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए सम्मेलन होना है। भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने बताया कि जिला व जनपद पंचायत के जीते हुए सदस्य देव दर्शन यात्रा पर गए हैं। वे सभी अपनी मर्जी से गए हैं, क्योंकि प्रचार-प्रसार में थक गए थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले लौट आएंगे। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वह फायदे में है और भाजपा को नुकसान हो रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...