11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलगाले टेस्ट में सऊद शकील का दोहरा शतक, पाकिस्तान की पहली पारी...

गाले टेस्ट में सऊद शकील का दोहरा शतक, पाकिस्तान की पहली पारी 461 पर सिमटी

Published on

श्रीलंका के खिलाफ गाले में चल रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सऊद शकील ने दोहरा शतक जड़ दिया है। अपने करियर का छठा टेस्ट खेल रहे सऊद शकील पाकिस्तान के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले 11वें बल्लेबाज बने हैं। गाले टेस्ट की पहली पारी में शकील 208 पर नाबाद रहे। पाकिस्तान की पहली पारी 461 रन पर सिमट गई है।

बाबर और सरफराज से आगे निकले शकील
सऊद शकील ने डबल सेंचुरी लगाकर अपना नाम उस लिस्ट में दर्ज करा लिया है, जहां कप्तान बाबर आजम और सरफराज अहमद जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम नहीं है। पाकिस्तान के लिए 48 टेस्ट खेल चुके कप्तान बाबर आजम आज तक दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 196 है। वहीं सरफराज भी 13 साल के टेस्ट करियर में एक भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ किसी पाकिस्तानी का पहला दोहरा शतक
सऊद शकील श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले कोई पाकिस्तान खिलाड़ी आज तक यह कारनामा नहीं कर पाया। अभी तक श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में मोहम्मद हफीज (196) और यूनुस खान (177) का सर्वोच्च स्कोर था।

इसके अलावा शकील श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 11 टेस्ट पारियों में श्रीलंका के खिलाफ 788 रन बना लिए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड अब्दुल्ला शफीक (720) और जावेद मियांदाद (654) के नाम था।

शकील ने पाकिस्तान को संकट से उबारा
सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 361 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 208 रन की नाबाद पारी खेली। शकील ने अपनी इस पारी से पाकिस्तान को संकट से निकालने का काम किया। पाकिस्तान पहली पारी में एक वक्त 101 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था। उसके बाद शकील ने पारी को संभाला। शकील और सलमान के बीच 177 रन की साझेदारी हुई। आगा सलमान ने 83 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान को 149 रन की बढ़त
बता दें कि शकील के दोहरे शतक की बदौलत पाकिस्तान की पहली पारी 461 रन पर सिमट गई है। पाकिस्तान को पहली पारी में 149 रन की बढ़त हासिल हुई है। शकील 208 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से रमेश मेंडिस ने 5 विकेट लिए हैं। प्रभात जयसूर्या को 3 विकेट मिले हैं।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...