महिलाओं की फेक प्रोफाइल बनाकर फंसाते थे सेक्स के जाल में, पुलिस ने दो सगे भाइयों को दबोचा

नई दिल्ली

सेक्स के जाल में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह के इन सदस्यों की गिरफ्तारी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उन्होंने (आरोपियों ने) उससे करीब साढ़े 12 लाख रुपये की जबरन वसूली की थी।

पुलिस ने पहले इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो सदस्य अहमद खान और आमिर खान फरार चल रहे थे। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने कहा कि उन्हें गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और एक सेक्सटॉर्शन गिरोह के सदस्य हैं, जिसने 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है।

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन फर्जी प्रोफाइल से ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजकर लोगों को सेक्स के जाल में फंसाकर उगाही करते थे।

About bheldn

Check Also

‘मर्जी से दुकान के बाहर नाम लिखने से नहीं रोका, बस किसी को मजबूर नहीं कर सकते’ नेमप्लेट विवाद पर SC ने कहा

नई दिल्ली, कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों और भोजनालयों के लिए नेमप्लेट विवाद पर शुक्रवार …