12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ में सोने की बरसात, टेबल टेनिस में भी भारत ने जीता...

कॉमनवेल्थ में सोने की बरसात, टेबल टेनिस में भी भारत ने जीता गोल्ड मेडल

Published on

बर्मिंघम,

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी. भारत की ओर से हरमीत देसाई और जी साथियान ने डबल्स मैच में जीत दर्ज कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि च्यू झे यू क्लेरेंस ने अगला गेम जीतकर सिंगापुर को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा कर दिया था. लेकिन जी. साथियान और हरमीत देसाई ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत का गोल्ड पक्का कर दिया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अबतक 12 मेडल मिले हैं जिसमें पांच गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. खास बात यह है कि इसमें आठ मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं. वहीं दो मेडल जूडो में भारत ने हासिल किया है. साथ ही लॉन बॉल्स में महिला टीम और टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने पीला तमगा हासिल किया.

भारत ने पुरुष टेबल टेनिस के टीम इवेंट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया है. 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय पुरुष टेबल टेनिस ने पीला तमगा हासिल किया था. तब भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया को 3-0 से पराजित किया था.

ऐसा रहा पूरा मुकाबला
♦ भारत ने गोल्ड मेडल जीता है. चौथे मुकाबले में हरमीत देसाई ने च्यू झे यू क्लेरेंस को 11-8, 11-5,11-6 से मात दी है. भारत ने 3-1 के मार्जिन से मुकाबला जीता है.

♦ भारतीय टीम ने मुकाबले में जबरदस्त कमबैक करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है. जी साथियान ने पैंग यू एन कोएन को 12-10, 7-11, 11-7, 11-4 से मात दी है. अब भारत के पास अगला मैच जीतकर गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका है.

♦ च्यू झे यू क्लेरेंस ने अचंत शरत कमल को चार गेम तक चले मुकाबले 11-7, 12-14, 11-3, 11-9 से मात दी. इसके साथ ही सिंगापुर ने मुकाबले में 1-1 की बराबरी कर ली है. क्लेरेंस के खिलाफ मैच में अचंत कमल ने खुद की सर्विस पर कुल 20 प्वाइंट्स गंवाए जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

♦ भारतीय टीम ने फाइनल में शानदार शुरुआत की है. हरमीत देसाई और जी. साथियान ने डबल्स मुकाबले में जीत हासिल की है. साथियान-हरमीत ने पैंग यू एन कोएन और योंग इजाक क्वेक को सीधे गेम में 13-11, 11-7, 11-5 से मात दी. भारत अब बेस्ट ऑफ फाइव मैच में 1-0 से आगे हो गया है.

सेमीफाइनल में नाइजीरिया को दी थी मात
भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. जी. साथियान और हरमीत देसाई की जोड़ी ने ओलाजाइड ओमोटायो और अबियोदुन बोडे के खिलाफ डबल्स मुकाबले में जीत हासिल कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. फिर दूसरे मैच में अचंत शरत कमल ने एकल मुकाबले में कादरी को मात देकर भारत की बढ़त दुगुनी कर दी. इसके बाद तीसरे मैच में जी साथियान ने ओमोटायो को पराजित कर भारत को फाइनल तक पहुंच दिया.

उससे पहले भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करते हुे बारबाडोस, सिंगापुर और उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी. सिंगापुर की बात करें तो उसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की थी.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदक विजेता
1. संकेत महादेव- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
2. गुरुराजा- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 61 KG)
3. मीराबाई चनू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49 KG)
4. बिंदियारानी देवी- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
5. जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG)
6. अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG)
7. सुशीला देवी- सिल्वर मेडल (जूडो 48 KG)
8. विजय कुमार यादव- ब्रॉन्ज मेडल (जूडो 60 KG)
9.हरजिंदर कौर- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 71KG)
10. वूमेन्स टीम- गोल्ड मेडल (लॉन बॉल्स)
11. पुरुष टीम- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)
12. विकास ठाकुर- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 96 KG)

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...