प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पर थी मालेगांव ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई बाइक, जज, फरेंसिक एक्सपर्ट ने किया मुआयना

मुंबई

मालेगांव ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई एक बाइक और 5 साइकलों को सबूत के तौर पर मंगलवार को एनआईए अदालत में पेश किया गया। ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई एलएमएल मोटरसाइकल बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के नाम पर थी। वह इस केस में आरोपी भी हैं। स्पेशल एनआईए जज एके लाहोटी ने मोटर साइकल का परीक्षण किया। गवाह (फरेंसिक एक्सपर्ट), आरोपियों के वकील भी जज लाहोटी के साथ कोर्ट परिसर में आए और वाहनों की जांच की।

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 100 लोग जख्मी हुए थे। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लोग रमजान के दौरान नमाज पढ़ने जा रहे थे।

ब्लास्ट में ये आरोपी
मामले के आरोपियों में बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (रिटायर्ड), अजय रहीकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं जो जमानत पर बाहर हैं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली थी जमानत
साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपियों को अप्रैल 2017 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। प्रज्ञा को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। तब कोर्ट ने कहा था कि पहली नजर में देखें तो साध्वी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

 

About bheldn

Check Also

पंजाब : आप नेता की पत्नी की लूटपाट के दौरान हत्या, गहने-कार ले भागे लुटेरे, डिनर कर लौट रहा था दंपति

लुधियाना पंजाब के लुधियाना से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां आम आदमी …