8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यकमरे में मृत मिले महिला और पुरुष सिपाही, एक की बॉडी बेड...

कमरे में मृत मिले महिला और पुरुष सिपाही, एक की बॉडी बेड पर और दूसरी की फंदे पर लटकती मिली

Published on

प्रयागराज:

प्रयागराज के शाहगंज थाना अंतर्गत मिंहाजपुर मोहल्ले में देर शाम महिला और पुरुष आरक्षी की डेडबॉडी एक ही कमरे में मिली। दो सिपाहियों की डेड बॉडी की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, डीसीपी नगर दीपक भूकर, एसीपी कोतवाली मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक की 2 टीमों ने हर एंगल से बारीक जांच की। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही राजेश वैष्णव 2019 बैच के सिपाही हैं। पास में ही कोतवाली एसीपी पेशी में पिछले दो वर्षों से तैनात थे। राजेश मूल रूप से मथुरा का रहने वाले थे।

वहीं मृत महिला सिपाही संगम क्षेत्र के टूरिस्ट थाने में तैनात थी। मूलरूप से कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली थी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों को आरक्षी राजेश फांसी के फंदे पर लटका, जबकि महिला आरक्षी बिस्तर पर मृत पड़ी मिली थी। मामले में दो तरह की आशंका जताई जा रही है। पहली आशंका यह है कि दोनों ने सुसाइड किया होगा या पुरुष सिपाही ने महिला की हत्या कर के बाद खुदकुशी की हो।

जांच में उलझी पुलिस
पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र में दो लोगों के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान किराए के मकान में रह रही टूरिस्ट थाने में तैनात महिला आरक्षी के कमरे में एक पुरुष आरक्षी हैंगिंग अवस्था में मृत मिला। बेड पर किरायेदार महिला सिपाही भी मृत मिली। प्रथम दृष्टया पुरुष सिपाही की मौत का कारण हैंगिंग ही प्रतीत हो रही है। वहीं महिला आरक्षी के मौत के कारण की गहन जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद महिला आरक्षी की मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि देर रात तक पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। शाहगंज पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है। डेडबॉडी का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाने की प्रकिया चल रही है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...