28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार के सियासी उलटफेर से विपक्ष के हौसले बुलंद, देवगौड़ा ने जताई...

बिहार के सियासी उलटफेर से विपक्ष के हौसले बुलंद, देवगौड़ा ने जताई खुशी

Published on

बेंगलुरु

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद विपक्ष की उम्मीदें जागने लगी हैं। 2024 में आम चुनाव को लेकर अब तक कई नेता विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन पूरी सफलता हाथ नहीं लगी है। राष्ट्रपति चुनाव के वक्त भी विपक्ष में टूट देखने को मिली थी। अब पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) जीफ एचडी देवगौड़ा ने उम्मीद जताई है कि फिर से जनता दल ‘ परिवार’ राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने बिहार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू और लालू प्रसाद यादव के आरजेडी के साथ आने से उन्हें पुराने दिन याद आ गए जब वे सब साथ थे। देवगौड़ा ने कहा, ‘बिहार में जो कुछ भी चल रहा था, मेरी उसपर नजर थी। वहां के घटनाक्रम ने मुझे पुराने दिनों की याद दिला दी जब पूरा जनता दल परिवार इकट्ठा हुआ करता था। इसने तीन प्रधानमंत्री दिए। मैं तो अब बूढ़ा हो गया हूं लेकिन अगर नयी पीढ़ी चाहे तो यह महान देश के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।’

बता दें कि नीतीश कुमार ने भाजपा से ‘ब्रेकअप’ करके अब आरजेडी के साथ सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। बुधवार को दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वहीं तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिसमें जेडीयू, आरजेडी के साथ लेफ्ट और कांग्रेस भी है।

बिहार विधानसभा चुवान में 75 सीटें जीतकर आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि जेडीयू, भाजपा और वीआईपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसलिए जेडीयू-भाजपा की सरकार बनी औऱ नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले 2015 में भी आरजेडी और जेडीयू का साथ हुआ था। सरकार भी बन गई थी लेकिन नीतीश कुमार ने ठीक इसी तरह आरजेडी का साथ छोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया था। खास बात यह है कि सहयोगी पार्टी कोई भी हो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...