12.1 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यजिस घर में तिरंगा नहीं, उसे विश्वास की नजर से नहीं देखा...

जिस घर में तिरंगा नहीं, उसे विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा: उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष

Published on

हरिद्वार,

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, सभी को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. विपक्ष एक तरफ इस अभियान को राजनीति बता रहा है तो बीजेपी के ही कुछ नेता इसे अलग रंग देते भी दिख रहे हैं. इस समय उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान चर्चा में आ गया है.

हल्द्वानी में बड़ा बयान देते हुए उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देता है तो वह घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा. उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है. अभी तक नेता की तरफ से कोई सफाई तो पेश नहीं की गई है, लेकिन इस बयान का ज्यादा लोग स्वागत नहीं कर रहे. वैसे इससे पहले भी इस अभियान को लेकर कुछ विवादित बयान देखने को मिले हैं. फिर चाहे वो महबूबा मुफ्ती का बयान रहा हो या फिर फारूक अब्दुल्ला का. उमर अब्दुल्ला भी एक बयान में कह चुके हैं कि इस अभियान से जुड़ने के लिए किसी पर भी दबाव नहीं बनाया जा सकता है.

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है. वहीं बीजेपी ने 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड, गांव में ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन और वंदे मातरम के साथ प्रभात फेरी भी निकालने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है. इस सब के अलावा बीजेपी इस मौके पर सभी महापुरुषों के स्टैच्यू और स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलाने वाली है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...