4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यराधा रतूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी की...

राधा रतूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी की मंजूरी के बाद अटकलें खत्म

Published on

देहरादून

उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने जा रही है। कल तक लग रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए धामी सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनने के लिए हामी भर दी है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी है। उत्तराखंड में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। डॉ. संधू को पूर्व में सेवानिवृत्ति के बाद 6 महीने का कार्यकाल सेवा विस्तार दिया गया था।

केंद्र में प्रतिनयुक्ति में कार्यरत 1988 बैच के डॉ एसएस संधू ने बीते वर्ष उत्तराखंड मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। साल भर इस पद पर काम करने के बाद उनके फिर से केंद्र में प्रति नियुक्ति पर जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई थी। डॉ संधू को सेवा विस्तार देने की एक प्रमुख वजह बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण की परियोजनाओं परियोजनाएं हैं।

दोनों परियोजनाओं को प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है। इन दोनों परियोजनाओं की प्रगति को लेकर पीएमओ सीधे मुख्य सचिव से रिपोर्ट लेता है। अभी यह दोनों परियोजनाएं पूरी नहीं हुई है इसलिए अफसरशाही में यह अटकलें भी लगाई जा रही थी कि डॉ. संधू को एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी उन्हें मुख्य सचिव बनाए रखने की संभावनाएं जताई जा रही थी। आज इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए धामी सरकार ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनने के लिए हामी भर दी है।डॉ संधू के बाद राधा रतूड़ी ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी की पसंदीदा अफसर में से एक मानी जाती हैं। धामी सरकार को उत्तराखंड में पहली महिला मुख्य सचिव बनने का श्रेय भी मिलने जा रहा है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...