8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यमोहित पांडे बने राम मंदिर के पुजारी, प्रशिक्षण के बाद अयोध्या में...

मोहित पांडे बने राम मंदिर के पुजारी, प्रशिक्षण के बाद अयोध्या में करेंगे भगवान राम की सेवा

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी होंगे. मोहित पांडे का राम मंदिर के पुजारी के रूप में चयन किया गया है. जानकारी के मुताबिक मोहित ने सात साल तक अध्ययन किया और साथ ही तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से संबद्ध श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से स्नातक कर शास्त्री की उपाधि हासिल की. इसके बाद 2023 में मोहित पांडे ने सामवेद का अध्ययन करते हुए मास्टर डिग्री हासिल की है.

वह रामानंदीय परंपरा के विद्वान भी हैं और उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत में विशेषज्ञता भी प्राप्त है. मोहित पांडे को गाजियाबाद के दूधेश्वर विद्या पीठ में दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महंत, पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की देखरेख में विधा अध्यन का मौका भी मिला था.

वेद विद्यालय के मोहित पांडे बने राम मंदिर के पुजारी
अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी के तौर पर चयन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी. मंदिर में भगवान राम की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति होनी थी. जिसके लिए देश भर से 3 हजार वेदार्थियों और पुजारियों का इंटरव्यू लिया गया था. इसमें 30 वर्ष तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते थे. इंटरव्यू के बाद 50 विद्यार्थियों का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में किया गया है. इनमें श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे भी शामिल हैं.

मोहित पांडे समेत सभी चयनित विद्यार्थियों को पहले 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद उन्हें भगवान राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा. श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि मोहित पांडे का चयन राम मंदिर पुजारी के रूप में होना मंदिर, विद्यापीठ व गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश व देश के लिए भी गर्व का विषय है. भगवान दूधेश्वर की कृपा से ही श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी का चयन उनके ईष्ट भगवान राम की सेवा के लिए हुआ.

वेद विद्या पीठ उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेद व कर्मकांड का विद्यालय है
वहीं सिद्ध समाधि वाले गुरू मूर्तियों की कृपा से श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य नित्यानंद भी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल रहेंगे. वे 8 जनवरी से 24 जनवरी तक वेद पाठ करें. श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ आज उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेद व कर्मकांड का विद्यालय है, जिसमें देशभर से शिक्षार्थी वेद व कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और विद्यालय, मंदिर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व भारत का गौरव बढ़ाते हुए पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम फहरा रहे हैं.

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...