18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यवाहन नहीं मिला..महिला को डोली में ले गए अस्पताल, जुड़वा बच्चों की...

वाहन नहीं मिला..महिला को डोली में ले गए अस्पताल, जुड़वा बच्चों की मौत

Published on

पालघर

देशभर से लाचार स्वास्थ्य सिस्टम की कई बार ऐसी दर्दनाक कहानियां सामने आ जाती हैं, जिन्हें सुनकर दिल दुखी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की रास्ते में ही डिलिवरी हो गई और इलाज के अभाव में उसके जुड़वां बच्चों ने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। दरअसल गांव से शहर की ओर से जाने वाला रास्ता खराब था और इसके चलते वाहन भी नहीं मिल सका। ऐसे में परिजन डोली बनाकर महिला को ले जाने लगे और रास्ते में ही डिलिवरी हो गई।

यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां स्थित मोखाडा तहसील के मरकडवाडी क्षेत्र में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसके लिए वाहन का इंतजाम नहीं हो पाया। महिला को तत्काल इलाज की जरूरत थी जो नहीं मिल पाया। इसके बाद महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया लेकिन दोनों बच्चों की मां के सामने ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं इसके बाद महिला की हालत भी गंभीर हो गई। जब वाहन तब भी नहीं मिल पाया तो महिला के परिजनों ने चादर से डोली बनाई और उसे अस्पताल की तरफ लेकर गए। महिला की हालात इतनी खराब थी कि वह बेहोश हो चुकी थी। रास्ता बेहद खराब होने की वजह से महिला को करीब तीन किलोमीटर तक डोली से अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की तबीयत अचानक खराब हुई थी। महिला की डिलिवरी सात महीने में ही होने से बच्चे कमजोर पैदा हुए थे और उन्हें बचाया नहीं जा सका। ना रास्ता ठीक था और ना ही समय से वाहन मिला, जिसके चलते यह दर्दनाक घटना सामने आई।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...