24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यफिर ब्राह्मणों के खिलाफ आग उगलने लगी आरजेडी, पिता लालू की राह...

फिर ब्राह्मणों के खिलाफ आग उगलने लगी आरजेडी, पिता लालू की राह पर ही चलेंगे तेजस्वी?

Published on

पटना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। लालू यादव के पटना लौटते ही पार्टी में उनका असर दिखाई देने लगा है। दरअसल महागठबंधन की सरकार में यादव समुदाय से आनेवाले मंत्रियों की भरमार है। ऐसा लालू यादव के शासन में भी होता था। इसे लेकर बीजेपी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तंज कर रही थी। अब लालू यादव पटना लौट आएं तो है राजद ने ब्राह्मणों के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया है। राजद ने ब्राह्मण पत्रकार को निशाने पर ले लिया। राजद ने ट्वीट कर कहा कि ‘मोदी सरकार में 12 यानि एक दर्जन ब्राह्मण मंत्री है। लेकिन ब्राह्मण पत्रकार चालाकी कर यह नहीं बतायेंगे।’

राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा- ‘मोदी सरकार में 12 यानि एक दर्जन ब्राह्मण मंत्री है। लेकिन ब्राह्मण पत्रकार चालाकी कर यह नहीं बतायेंगे। पत्रकार महोदय को बताना चाहिए क्या केंद्र के ब्राह्मण मंत्री उनकी जनसंख्या और सांसदों की संख्या के अनुपात में है? वो बताएं कि बिहार विधानसभा में सबसे अधिक विधायक किस जाति से है?’ राजद ने अगले ट्वीट में कहा कि ‘पत्रकार महोदय को यह भी बताना चाहिए कि बिहार में सबसे अधिक यादव सांसद भाजपा के हैं और महागठबंधन के ज़ीरो है। अधूरी जानकारी नहीं परोसनी चाहिए।’

ब्राह्मण को राजद ने कोई पहली बार निशाना नहीं बनाया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने चुनाव को अगड़ी और पिछड़ी जाति की जंग करार दे दिया था। लालू यादव ने वैशाली के राघोपुर में चुनावी सभा में कहा था- ‘यह बिहार विधानसभा चुनाव अगड़ी जाति और पिछड़ी जाति के ‘महाभारत’ की लड़ाई है। यादव होश में रहें और एकता बनाये रखें। आपको, खास करके ब्राह्मणों के खिलाफ एकजुट रहने की जरूरत है।’

लालू यादव MY में तेजस्वी ने जोड़ा था नया समीकरण
लालू यादव, मुस्लिम और यादव के साथ पिछड़ी जातियों के सहारे राज्य में कई साल तक सत्ता में रहे। आरक्षण के मुद्दे को भी लालू यादव बखूफी इस्तेमाल करते रहे। इधर लालू की विरासत संभाल रहे तेजस्वी यादव ने एमएलसी चुनाव में MY समीकरण में भूमिहार कंबिनेशन बनाया, जो एमएलसी चुनाव में हिट रहा था। इसके जरिए राजद के 6 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जिसमें 4 सवर्ण समुदाय के थे। तब कहा जा रहा था कि तेजस्वी यादव सभी जातियों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन अब ब्राह्मणों पर किए गए ट्वीट के मायने निकाले जा रहे हैं।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this