16.2 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeखेलअंग्रेजों को पारी से हराने की पक्की तैयारी! भारत ने ली बड़ी...

अंग्रेजों को पारी से हराने की पक्की तैयारी! भारत ने ली बड़ी लीड, रविंद्र जडेजा कर दिया काम तमाम

Published on

हैदराबाद

भारतीय टीम ने पहले दिन बैजबॉल की धज्जियां उड़ाते हुए इंग्लैंड को घुटनों पर लाया तो दूसरे का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 175 रनों की लीड ले ली। स्टंप्स होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं, जबकि इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे। उसके 3 विकेट बचे हुए हैं, जबकि रविंद्र जडेजा शतक के करीब हैं। वह 155 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं अक्षर पटेल (35*)। पहले दिन की तरह दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा। पहले दिन के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत को 400 रनों के पार पहुंचने में मदद की।

पहले ही ओवर में गिरा था विकेट
भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले ओवर में ही टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80 रन) का विकेट गंवा दिया। जायसवाल ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया लेकिन फिर से शॉट लगाने की कोशिश की जिससे वह चौथी गेंद पर रूट को आसान रिटर्न कैच देकर पवेलियन पहुंच गये। वहीं बीती रात के बल्लेबाज शुभमन गिल (23 रन) भी पारी को नहीं बढ़ा सके और वह टॉम हार्टले की गेंद को उठाने के प्रयास में मिड विकेट पर खड़े बेन डकेट को कैच देकर आउट हुए। इस बाएं हाथ के स्पिनर का यह पहला टेस्ट विकेट रहा।

शतक से चूके राहुल
भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे बड़ी 86 रनों की पारी खेली। राहुल ने 123 गेंद की पारी के दौरान बेहतरीन ‘टाइमिंग’ दिखायी और अपने शॉट का चयन सतर्कता से किया। ऐसा लग रहा है कि इस महीने के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में शतक से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। उन्होंने जिस तरह रेहान अहमद की लेग स्पिन का सामना किया, वह शानदार रहा जिसमें उन्होंने चार गेंद के अंदर दो छक्के जड़ दिये।

इस बल्लेबाज ने मुश्किल होती पिच के असर को नकारने के लिए बिलकुल सही तकनीक दिखाकर दबदबा बनाया। लेकिन इस खिलाड़ी की सारी मेहनत तब बेकार हो गयी जब बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले की ‘हाफ ट्रैकर’ को पुल करने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर खड़े एकमात्र क्षेत्ररक्षक अहमद को कैच दे बैठे। इससे वह 50वें टेस्ट में शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल करने का मौका भी चूक गये।

सभी बल्लेबाजों ने दिया योगदान
ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर (35 रन) ने 63 गेंद की पारी के दौरान बड़ी मुश्किलों का सामना किया, विशेषकर तेज गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ जिन्होंने अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से उन्हें परेशान किया। अय्यर ने अहमद की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलकर डीप मिडविकेट पर हार्टले को आसान कैच थमा दिया। केएस भरत ने भी 41 रन बनाए। राहुल के आउट होकर के बाद रविंद्र जडेजा ने एक छोर संभालकर रखा। भरत के साथ 68 रनों की साझेदारी के बाद अश्विन जडेजा का साथ नहीं निभा पाए। वह रन आउट हो गए। लेकिन 9वें नंबर पर उतरे अक्षर पटेल ने खूंटा गाड़ दिया। वह जडेजा के साथ 63 रन जोड़ चुके हैं।

Latest articles

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...