योगी सरकार को 15 दिनों में गिरा देंगे अखिलेश? पूर्व मंत्री का दावा- 150 विधायक दुखी, कई मंत्री भी बगावत को तैयार

लखनऊ

सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय ने चंदौली में सदस्यता अभियान के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि जिस दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मन बना लेंगे, उसके 15 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गिर जाएगी। भाजपा में कम से कम डेढ़ सौ विधायक और मंत्री लोग दुखी हैं। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं, तबसे भाजपा का कोई आदमी उनको पसंद नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ने यह बयान हाल ही में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग को खेल को लेकर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में इस समय समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चंदौली दियां ग्राम सभा में पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में इसे आयोजित किया गया। इस दौरान सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारद राय ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

2002 में बलिया नगर सीट से चुने गए थे विधायक
विधानसभा चुनाव 2022 में सपा ने बलिया नगर सीट पर नारद राय को अपना प्रत्याशी बनाया था। नारद ने इसी सीट से 2002 में जीत दर्ज की थी। 2012 में भी वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विजयी रहे। इसके बाद सपा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। अखिलेश सरकार में वह पहले खेल और फिर खादी ग्रामोद्योग मंत्री रहे, लेकिन 2016 में जब अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया था, तब उसके बदले में अखिलेश ने शिवपाल समेत नारद राय को मंत्री पद से हटा दिया था। 2017 के चुनाव में वह बसपा में शामिल हो गए और बसपा से ही नगर के सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

About bheldn

Check Also

भारत भी नहीं रहेगा अछूता, कुर्सी पर बैठते ही ट्रंप का बदल गया है मूड, क्‍यों बढ़ी मोदी सरकार की बेचैनी?

नई दिल्‍ली कुर्सी पर बैठते ही डोनाल्‍ड ट्रंप बदले-बदले नजर आने लगे हैं। पहले माना …