27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालमोहब्बत की याद में पत्थरमार मेला, 300 साल पुरानी परंपरा में इस...

मोहब्बत की याद में पत्थरमार मेला, 300 साल पुरानी परंपरा में इस साल 250 से ज्यादा घायल

Published on

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना में विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले का आयोजन हुआ। शनिवार को दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष में 250 से ज्यादा लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। दो युवा प्रेमियों के प्यार से शुरू हुए इस मेले का आयोजन पिछले 300 वर्षों से हो रहा है। छिंदवाड़ा के पांढुरना में शनिवार को आयोजित हुए गोटमार मेले में 250 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्यार की याद में हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में दो गांवों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर प्रायश्चित करते हैं।

पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ मेला
गोटमार मेला शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। इसके बाद सावरगांव और पांढुरना गांव के लोगों के बीच पथराव की शुरुआत हो गई। दोनों गांवों के बीच खूनी संघर्ष शाम तक चलता रहा। 3.38 मिनट पर एक पक्ष के लोगों ने झंडे को तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के लोग उस झंडे को ले जाने देने को तैयार नहीं थे। इसे रोकने के लिए भी जमकर पथराव हुआ।

प्रेम कहानी से हुई गोटमार की शुरुआत
किंवदंती है कि सैकड़ों साल पहले पांढुरना के लड़का साबरगांव की लड़की को अपने साथ प्रेम प्रसंग के चलते भगा कर ले गया था। दोनों जैसे ही जाम नदी में पहुंचे तो लड़की और लड़के के परिवार वालों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया था। इसमें दोनों की बीच नदी में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से लोग प्रायश्चित स्वरूप एक दूसरे को पत्थर मारकर गोटमार मेला मनाते हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा में अब तक कई जानें जा चुकी हैं।

​पलाश के पेड़ को लड़की मानते हैं साबरगांव के ग्रामीण
परंपरा के मुताबिक जाम नदी में चंडी माता की पूजा के बाद साबरगांव और पांढुरना पक्ष के लोग पलाश के पेड़ को लगाकर उसमें झंडी बांधते हैं। जिस पलाश के पेड़ को नदी में लगाया जाता है, उसे साबरगांव पक्ष के लोग अपनी लड़की मानते हैं। जब मेला शुरू होता है तो पांढुरना पक्ष के लोगों से इस पलाश के पेड़ को बचाने के लिए एक दूसरे को पत्थर मारकर यह परंपरा निभाते हैं। आखिर में झंडी तोड़ लेते हैं और बाद में दोनों पक्ष मिलकर चंडी मां की पूजा-अर्चना कर इस गोटमार को खत्म करते हैं।

ड्रोन कैमरे से नजर
गोटमार मेले को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी। हथियारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए कलेक्टर ने धारा 144 लागू की थी। ड्रोन कैमरे से पूरे मेले पर निगरानी रखी गई। 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था।

250 से ज्यादा घायल
गोटमार मेले में दोपहर एक बजे तक ही करीब 125 लोग घायल हो चुके थे। शाम होते-होते यह संख्या 250 से ज्यादा हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें विशेष एंबुलेंस से नागपुर ले जाया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...