25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलसहवाग-गंभीर फिर करेंगे गेंदबाजों की पिटाई, इस टी-20 लीग में गुजरात-कैपिटल्स के...

सहवाग-गंभीर फिर करेंगे गेंदबाजों की पिटाई, इस टी-20 लीग में गुजरात-कैपिटल्स के कप्तान बने

Published on

नई दिल्ली

वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की भारत की सलामी बल्लेबाजों की पूर्व जोड़ी आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स की अगुवाई करेगी। गुजरात जायंट्स का स्वामित्व अदानी समूह के पास है, तो वहीं इंडिया कैपिटल्स का मालिकाना हक जीएमआर स्पोर्ट्स लाइन के पास हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति में सहवाग ने कहा, ‘मैं फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं। टीम के मालिक के रूप में अडानी समूह और गुजरात जायंट्स जैसे पेशेवर संगठन का होना इस क्रिकेट पारी को एक बार फिर से शुरू करने का एक सही तरीका है। मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास किया है और मैं यहां भी उसी शैली को आगे बढ़ाउंगा।’

इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गंभीर ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि क्रिकेट एक ‘टीम गेम’ है और एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी टीम होती है। इंडिया कैपिटल्स का नेतृत्व करते हुए मैं ऐसी टीम बनाने पर जोर दुंगा जो उत्साह से भरी हो।’

एलएलसी को भारत में पहली बार खेला जाएगा और छह अलग-अलग शहर इसकी मेजबानी करेंगे। लीग 16 सितंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगी, इसके बाद लखनऊ, नई दिल्ली, कटक और जोधपुर में इसके मैच खेले जाएंगे। प्ले-ऑफ और फाइनल के लिए जगह अभी तय नहीं है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...