9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपालने में सो रही बच्ची के चेहरे पर स्ट्रीट डॉग ने किया...

पालने में सो रही बच्ची के चेहरे पर स्ट्रीट डॉग ने किया अटैक, मां दौड़ी तो चेहरे पर खून देख चीख पड़ी, मासूम की मौत

Published on

भीलवाड़ा,

राजस्थान के भीलवाड़ा में पालने में सो रही छह महीने की बच्ची को गली में घूम रहे कुत्ते ने चबा डाला. कुत्ते ने बच्ची का चेहरा नोच डाला था. बच्ची की मां जब रोने की आवाज सुनकर दौड़ी तो बच्ची लहूलुहान देख वह चीख पड़ी. अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव हजियास में एक महिला अपने 6 माह की बच्ची को पालने में सुलाकर पशुओं के बाड़े में काम कर रही थी. उसी दौरान स्ट्रीट डॉग ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया.

बच्ची की मां जब तक पशुओं को चारा डालकर लौटी, तब तक कुत्ते ने बच्ची बुरी तरह से नोच डाला. मां ने बच्ची की हालत देखी तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद चीख-पुकार मच गई. बच्ची को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया.

अस्पताल अधीक्षक बोले- बच्ची के चेहरे का आधा हिस्सा गायब था
भीलवाड़ा के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरुण ने बताया कि गंभीर घायल अवस्था में बच्ची को उसके परिजन लेकर आए थे. उस समय वह बेहोशी की हालत में थी. उसके चेहरे का आधा हिस्सा गायब था. कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से हमला किया था कि बच्ची बेहोश हो गई थी.उन्होंने कहा कि स्ट्रीट डॉग की लार में मौजूद वायरस न्यूरोलॉजी सिस्टम पर अटैक करता है. इस केस में फेस पर हमला किया गया था, जो खतरे का सबसे बड़ा कारण है. दूसरा बच्ची के चेहरे पर काटने से वह सदमे में आ गई थी.

घटना के बारे में बच्ची के चाचा ने क्या बताया?
इस घटना के बारे में बच्ची के चाचा राजमल जाट ने बताया कि घर के पीछे पशुओं का बाड़ा बना है, वहां गाय भैंस को बांधते हैं. सर्दियों में सूर्यास्त जल्दी होने से अंधेरा हो जाता है. भाभी पशुओं को चारा देकर उन्हें बांधने गई थीं. पास में ही 6 माह की बच्ची को पालने में सुला दिया था.

जब बच्ची की मां पशुओं को चारा डाल रही थीं, तो बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी थी. उन्होंने भागकर देखा तो एक कुत्ता बच्ची को नोच रहा था. शोर सुनकर हम सभी लोग वहां पहुंचे और कुत्ते को भगाया. इसके बाद बच्ची को लेकर भीलवाड़ा अस्पताल पहुंचे, वहां उसका ऑपरेशन किया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...