28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलरऊफ की घातक बाउंसर से लहू-लूहान बल्लेबाज, खून टपकने लगा तो छोड़ा...

रऊफ की घातक बाउंसर से लहू-लूहान बल्लेबाज, खून टपकने लगा तो छोड़ा मैदान

Published on

पर्थ

पहले भारत और फिर जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से लगभग बाहर होने की कगार पर है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे दूसरी टीमों के हार-जीत के साथ-साथ अपने बचे सारे मुकाबले भी जीतने हैं, इसी कड़ी में रविवार शाम टीम का खाता खुला। बाबर सेना ने नीदरलैंड्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। गेंदबाजों के लिए मददगार ऑप्टस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुई। पहले तो मुकाबले में ज्यादा रन नहीं बने और ऊपर से बल्लेबाज की जान पर भी बन आई।

दरअसल, पहली पारी के दौरान एक दर्दनाक घटना हुई। नीदरलैंड के एक बल्लेबाज बास डी लीड (06) पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ की गेंद लगने से रिटायर्ड हर्ट हुए। यह पावरप्ले का अंतिम ओवर था जब दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रऊफ को आक्रमण के लिए लाया गया था। उन्होंने ओवर में एक तेजतर्रार बाउंसर मारा, बॉल बल्लेबाज के हेलमेट की ग्रिल पर लगी, जिससे चेहरा कट गया।

आनन-फानन में तुरंत मेडिकल स्टाफ बीच मैदान में पहुंचा। नीदरलैंड्स के ऑलराउंडर को दाहिनी आंख के नीचे कट लगा था। मजबूरन मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इसी के साथ लोगान वैन वीक बतौर सब्टिट्यूट मैच से जुड़े। हालांकि अच्छी बात यह थी कि चोट ज्यादा गहरी नहीं था। बाद में लीड को डगआउट में घाव पर बर्फ लगाते हुए देखा गया।

मुकाबले की बात करें तो नीदरलैंड्स की टीम पाकिस्तान की कसी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए यह लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था, लेकिन उन्हें इस तक पहुंचने के लिए 13.5 ओवर लग गए जबकि उनके पास आईसीसी टी-20 रैंकिंग का नंबर एक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मौजूद था, जिन्होंने 125.64 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंद में 49 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम (04) का रन आउट होना दुर्भाग्यशाली रहा जबकि फखर जमां (16 गेंद में 20 रन) ने तीन चौके लगाए, लेकिन ब्रैंडन ग्लोवर की गेंद पर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को कैच दे बैठे। रिजवान ने फिर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...