14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअपना दल कमेरावादी लोकसभा चुनाव में अब बसपा का चाह रही साथ,...

अपना दल कमेरावादी लोकसभा चुनाव में अब बसपा का चाह रही साथ, चल रही बात!

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट न मिलने से नाराज अपना दल कमेरावादी अब अलग संभावनाएं तलाश रही है। सूत्र बता रहे हैं कि वह बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के प्रयास में है। मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार को अपने फैसले को निरस्त कर दिया।

इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम छपाने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा से बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बसपा के साथ मिलाकर चुनाव लड़ा जाएगा।

दरअसल, अपना दल (कमेरावादी) ने मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी, इन तीनों सीटों पर कुर्मी वोटरों की निर्णायक भूमिका। इसके पहले कृष्णा पटेल ने ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत अपने स्तर से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब उन्होंने घोषित सीटों की सूची वापस ले ली है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त करने की बात कही गई है। साथ ही कहा है कि शीघ्र ही संशोधित नई सूची जारी की जाएगी।

अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन टूटने का ऐलान किया था
सपा की ओर मिर्जापुर सीट से राजेंद्र एस बिंद की ओर टिकट दिया गया है। बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव में बात बहुत बिगड़ चुकी है। अखिलेश ने अपना दल कमेरावादी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। गुरुवार को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा था कि 2022 में अपना दल से गठबंधन था, लेकिन 2024 में हमारा कोई गठबंधन नहीं है।

पल्लवी पटेल ने अखिलेश पर बोला था हमला
वहीं, वहीं, पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को कहा था कि अब कांग्रेस पार्टी को तय करना है कि उनको पिछड़ा-दलित के नेताओं की जरूरत है या नहीं। मैं कहीं से भी सपा की विधायक नहीं हूं। अपना दल गठबंधन की विधायक हूं। मेरी सदस्यता छीन लेने के सारे अधिकार सपा के पास हैं। इंडिया गठबंधन सहयोगी दलों के साथ क्या करता है, यह उनकी जिम्मेदारी है।

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...