14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद: भंडारे में गर्म सब्जियों से भरे बड़े बर्तन में गिर गईं...

फरीदाबाद: भंडारे में गर्म सब्जियों से भरे बड़े बर्तन में गिर गईं 2 लड़कियां, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Published on

फरीदाबाद

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ी अनहोनी घटना सामने आई है। जिले में दो मासूम लड़कियां रविवार को एक ‘भंडारे’ (सामुदायिक भोज) में गर्म सब्जियों से भरे एक बड़े बर्तन में गिर गईं। इसके कारण एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वे भंडारे की रसोई में खेलते समय फिसलकर बर्तन में गिर गईं।

कब की है घटना?
पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ कस्बे के पास ढीग गांव के एक मंदिर में धार्मिक समागम-भागवत कथा में भाग लेने वाले लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। दोनों लड़कियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो साल की जिया को मृत घोषित कर दिया। परी (छह) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं
पुलिस ने बताया कि रसोइये ने सब्जियों को ठंडा करने के लिए बर्तन को चूल्हे से उतार लिया था, लेकिन बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में उसके हाथ जल गए। पुलिस ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार, परी जिया के ऊपर गिर गई और दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं और बर्तन में गिर गईं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जिया का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

दोनों लड़कियों के माता-पिता से कोई शिकायत नहीं मिली
बल्लभगढ़ सदर थाने के प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि हमें दोनों लड़कियों के माता-पिता से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिया की मौत पर शोक जताते हुए ग्रामीणों ने प्रसाद को तालाब में फेंक दिया।

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...