3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअस्‍पताल में नवजातों की अदला-बदली के बाद डीएनए ने कराया इंसाफ

अस्‍पताल में नवजातों की अदला-बदली के बाद डीएनए ने कराया इंसाफ

Published on

बाराबंकी़

यूपी के बाराबंकी में जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू वॉर्ड में भर्ती दो नवजात की कथित अदलाबदली पर कराए गए डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट 56 दिन के बाद पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने रिपोर्ट न्यायालय बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत की। बच्चे की डीएनए रिपोर्ट जैदपुर क्षेत्र की प्रसूता नीलम से मिलान होने पर उसे बच्चा सौंप दिया गया।

समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट बाला चतुर्वेदी, सदस्य रचना श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला और दीपशिखा ने शुक्रवार को डीएनए रिपोर्ट और अस्पताल के अभिलेखों का परीक्षण कर नवजात को उसके वास्तविक पिता विक्रम और मां नीलम को सौंपे जाने के आदेश जारी किए। विक्रम व उसकी पत्नी जैदपुर के जियनपुर के निवासी हैं। आदेश की प्रति पिता व राजकीय बालगृह (शिशु) प्राग नारायन रोड लखनऊ को भी सौंपी गई है।

पुलिस के अधिकारियों ने भी इस मामले को काफी संजीदगी से लिया था और विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर लखनऊ को कई अनुस्मारक भेजकर इस मामले में डीएनए की रिपोर्ट जल्द से जल्द दिए जाने का आग्रह किया था। नवजात के परिवार के लोगों के आदेश की प्रति मिलते ही हर्षोल्लास से चेहरे चमक गए। सीडब्लूसी की पीठ ने अपने निर्णय में यह भी निर्देशित किया की नवजात लगभग 56 दिन तक अपने मां की ममता से दूर रहा। इसके नाते नवजात के शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक स्थिति की जांच पड़ताल सीएमएस महिला अस्पताल कराए।

अस्पताल प्रशासन के अभिलेखों पर डीएनए रिपोर्ट ने लगाई मुहर डीएनए की रिपोर्ट ने जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू वॉर्ड के डॉक्टर व स्टॉफ के दर्ज ब्योरे पर डीएनए की रिपोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। अस्पताल प्रशासन पहले दिन से ही इस बच्चे के नीलम का होने का दावा कर रहा था। हालांकि एक अन्य नवजात की मृत्यु पर हो रहे हंगामे पर डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया था।

मामला 27 जुलाई का था। फतेहपुर के बनीरोशनपुर के सत्येंद्र वर्मा की पत्नी हर्षिता ने बेटे को जन्म दिया था। कुछ दिक्कतों पर आशा कार्यकर्ता गीता ने बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती कराया था। इस बीच रात 1115 बजे जियनपुर जैदपुर के विक्रम अपने कुछ घंटे के नवजात को बेबी नीलम के रूप में पता दर्ज कराते हुए एनआईसीयू में भर्ती कराया था। जहां पर एक बच्चे की मौत हो गई थी। जीवित बच्चे पर दोनों पक्ष अपनी दावेदारी कर रहे थे। जिस पर माता-पिता व बच्चे के डीएनए जांच कराई गई थी।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...