13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यविजयादशमी पर मैसूर के मंदिर में सोनिया ने की पूजा, ‘भारत जोड़ो...

विजयादशमी पर मैसूर के मंदिर में सोनिया ने की पूजा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होंगी शामिल

Published on

मैसुरु

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजय दशमी के मौके पर बुधवार को एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए सोमवार दोपहर मैसुरु पहुंचीं गांधी यहां एक निजी रिसॉर्ट में रह रही हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को फिलहाल आयुध पूजा और विजय दशमी (मंगलवार और बुधवार) के लिए दो दिन का विराम दिया गया है।

एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा क‍ि सोनिया गांधी ने आज कर्नाटक के एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में दशहरा के अवसर पर पूजा अर्चना की। सरल, शांत और गंभीर – राजनीति से दूर और विजयदशमी की सच्ची भावना के साथ दशहरा 2022।

सोनिया दो दिन के विराम के बाद गुरुवार को शुरू हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सुबह हिस्सा लेंगी। सोनिया गांधी ने पिछले दिनों में हुए चुनावों में स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था। काफी समय के बाद गांधी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...