33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालमहाकाल मंदिर में रील बनाने वाली युवती ABVP की प्रांत मंत्री, दी...

महाकाल मंदिर में रील बनाने वाली युवती ABVP की प्रांत मंत्री, दी ये सफाई

Published on

बैतूल/उज्जैन,

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो रील बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर युवतियों के बनाए गए वीडियो और रील्स सामने आए हैं. इनमें दिख रही एक युवती उज्जैन निवासी शालिनी वर्मा है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रांत मंत्री हैं. वर्तमान में वह संगठन के काम से बैतूल में रहती हैं.

वीडियो रील को लेकर शालिनी वर्मा का कहना है कि यह वीडियो उनका जरूर है, लेकिन किसी ने एडिट कर उसमें फिल्मी गाने डाल दिए हैं और दूसरे अकाउंट से पोस्ट कर दिया है. किसी शिवांगी नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट हुआ है.

शालिनी ने कहा कि हम समाज सेवा के क्षेत्र में हैं, इसलिए हमारे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है और इसको लेकर किसी ने जानबूझकर यह वीडियो एडिट किया है. उन्होंने इस वीडियो रील की जांच की मांग खुद भी की है. शालिनी वर्मा ने यह भी बताया कि इस वीडियो रील को लेकर उन्होंने उज्जैन पुलिस के समक्ष शिकायत कराई है. इस वीडियो के शुरुआत में शालिनी वर्मा जलाभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं:-

बता दें कि महाकाल मंदिर परिसर में रिकॉर्ड किए गए वीडियो फिल्मी गानों के साथ एटिड करके सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं. इसको लेकर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए. सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है. आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ होता है.

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का परीक्षण होगा. साथ ही किन परिस्थितियों और कहां पर ये वीडियोज शूट किए गए हैं, इसकी भी जांच की जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...