3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलदो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड सुपर-12...

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड सुपर-12 में

Published on

होबार्ट,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दो बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है. आज (21 अक्टूबर) वेस्टइंडीज का आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला था, इसमें उसे 9 विकेट से करारी शिकस्त मिली है. बता दें कि विंडीज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार खिताब जीतने वाली अकेली टीम भी है.

वेस्टइंडीज टीम का इस बार बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है. यह कैरेबियन टीम इस सीजन में दूसरी बार उलटफेर का शिकार हुई है. सबसे पहले वेस्टइंडीज को अपने क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

वेस्टइंडीज का सफर खत्म हुआ
फिर विंडीज टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हराया और वापसी की. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था. इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया. टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में अब वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया है.

ब्रेंडन किंग के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला
बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ. टीम ने 27 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे. यहां से ब्रेंडन किंग ने 48 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली और टीम को संभाला. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका. ऐसे में पूरी वेस्टइंडीज टीम 5 विकेट पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी थी.

आयरलैंड के लिए लेग स्पिन ऑलराउंडर गैरेथ डेलैनी ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. गैरेथ ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने कप्तान पूरन, रोवमैन पॉवेल और इविन लुईस जैसे खतरनाक प्लेयर्स को अपना शिकार बनाया.

स्टर्लिंग और टकर की नाबाद पारी से आयरलैंड विजयी
147 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की. वह शुरुआत से ही विंडीज पर भारी रही. कोई भी कैरेबियन बॉलर आयरलैंड टीम पर दबाव नहीं बना सका. आयरिश कप्तान एंडी बालबिर्नी 23 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हुए. जबकि पॉल स्टर्लिंग 48 बॉल पर 66 और लोर्कन टकर 35 बॉल पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने आयरलैंड टीम को 17.3 ओवर में ही मैच जिता दिया.

वेस्टइंडीज ने कब-कब जीता टी20 वर्ल्ड कप खिताब
2012, चौथा सीजन…. टी20 वर्ल्ड कप का यह चौथा सीजन श्रीलंका की मेजबानी में हुआ था. तब वेस्टइंडीज ने बाजी मारी. इस कैरेबियन टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को ही 36 रनों से हराया था.

2016, छठा सीजन…. टी20 वर्ल्ड कप का यह सीजन भारत में कराया गया था. ऐसे में माना जा रहा था कि भारतीय टीम खिताब जीत सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तब वेस्टइंडीज ने दूसरी बार खिताब जीता था. कोलकाता में खेले गए फाइनल मैच में विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...