9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक ही झटके में 9 लाख प्रवासियों का...

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक ही झटके में 9 लाख प्रवासियों का परमिट किया कैंसिल, तुरंत देश छोड़ने का आदेश

Published on

वॉशिंगटन:

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में रह रहे करीब 9 लाख प्रवासियों को तगड़ा झटका दिया है। ये प्रवासी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के समय लाई गई CBP One ऐप नीति के जरिए अमेरिका आए थे। ट्रंप प्रशासन ने बाइडन की नीति को पलटते हुए इन प्रवासियों के अमेरिका में रहने के लीगल परमिट खत्म कर दिए हैं। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने सोमवार को इस संबंध में जारी बयान में कहा है कि CBP One ऐप से आए प्रवासियों को तुरंत देश छोड़ना होगा।

जनवरी 2023 के बाद से बाइडन प्रशासन के इस ऐप नीति के तहत 9 लाख से ज्यादा प्रवासी अमेरिका आए। उन्हें इस कार्यक्रम में दो साल के लिए अस्थायी तौर पर अमेरिका में रहने और काम करने की इजाजत मिलती है। DHS ने कहा है कि उसने इन परमिटों को रद्द कर दिया है। ऐसे में ये प्रवासी खुद ही अमेरिका छोड़कर चले जाएं। DHS का कहना है कि ये कदम सीमाओं को सुरक्षित रखने और देश की सुरक्षा बेहतर करने के लिए उठाया गया है।

प्रवासियों को भेजे जा रहे हैं मेल
एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईमेल के जरिए लोगों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। एक कानूनी सहायता समूह, अल ओट्रो लाडो ने बताया कि जिन लोगों को ये नोटिस मिले हैं, उनमें से ज्यादातर कुछ होंडुरास, अल सल्वाडोर और मेक्सिको से हैं। नोटिस मिलने के बाद इन लोगों में बैचेनी है। ये लोग अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित्ता से घिर गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से जिन नीतियों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। उनमें सबसे अहम दूसरे देशों के सामान पर टैरिफ बढ़ाना और अमेरिका से विदेशी लोगों को निकालना है। ट्रंप प्रशासन ने बाइडेन के समय की कई ऐसी नीतियों को बदल दिया है, जो अमेरिका में विदेशियों कोमा नवता जैसे मुद्दों पर शरण की बात कहती हैं।

ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला से आए 5,32,000 प्रवासियों के अमेरिका में शरण के प्रोग्राम को भी 24 अप्रैल से खत्म करने का फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने 11 लाख लोगों के लिए अस्थायी संरक्षित स्थिति (TPS) भी खत्म कर दी है। इनमें ज्यादातर वेनेजुएला और हैती के लोग शामिल हैं। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ भी अभियान चला रखा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...