12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में ग्राउंड अटैक बस कभी भी... इजरायली रक्षा मंत्री ने सैनिकों...

गाजा में ग्राउंड अटैक बस कभी भी… इजरायली रक्षा मंत्री ने सैनिकों को दे दिया फाइनल कमांड!

Published on

तेल अवीव,

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. इजरायल लगातार गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है. वहीं, इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के चारों ओर डेरा डाले हुए है. इजरायल की सेना को तेल अवीव से सिर्फ एक आदेश का इंतजार है, ताकि गाजा में हमास के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर सके. इन सबके बीच इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा के पास सैनिकों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान रक्षा मंत्री ने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन्हें हमास द्वारा संचालित फिलिस्तीनी क्षेत्र में घुसने का आदेश मिलेगा. उन्होंने सैनिकों से कहा कि जल्द ही वे गाजा को अंदर से देख पाएंगे.

इजरायल हमास पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. इसके लिए उसकी सेना ने गाजा पट्टी को चारों तरफ से घेर रखा है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री समेत अन्य सैन्य अधिकारी बॉर्डर पर तैनात सैनिकों से लगातार मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं.

इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सैनिकों से मुलाकात कर बताया कि लड़ाई कठिन और लंबी होने वाली है. लेकिन अंत में हम ही जीतेंगे. उन्होंने सैनिकों से कहा कि जल्द ही उन्हें गाजा पट्टी में घुसने का आदेश दिया जाएगा. गैलेंट ने कहा, आप लोगों ने अभी तक गाजा को दूर से देखा है. अब आप इसे अंदर से देख पाएंगे.

नेतन्याहू बोले- कड़ा प्रहार करेंगे
इससे पहले इजरायली पीएम नेतन्याहू ने बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा किया और अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, इजरायल एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. नेतन्याहू ने सैनिकों से कहा, हम अपनी पूरी ताकत से जीतेंगे. पूरा इजरायल आपके पीछे है, और हम अपने दुश्मनों पर भारी प्रहार करने जा रहे हैं ताकि हम जीत हासिल कर सकें.

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) दक्षिणी कमान के चीफ मेजर जनरल यारोन फिंकेलमैन ने कहा कि जमीनी ऑपरेशन लंबा और प्रचंड होगा. उन्होंने कहा, यह युद्ध हम पर एक क्रूर शत्रु ने थोपा है, जिसने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया. लेकिन हमने उन्हें रोक दिया. हम उन पर भारी प्रहार कर रहे हैं.

7 अक्टूबर से जारी है जंग
7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से गाजा पट्टी में जंग जारी है. जहां हमास लगातार इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है. वहीं, इजरायल जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है. इस जंग में अब तक 4900 लोगों की मौत हुई है. हमास के हमलों में इजरायल में 1400 लोग मारे गए हैं. जबकि इजरायल के हमलों में 3500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. जबकि 13 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...