PM मोदी के भाई का AAP पर तंज, बोले- गुजरात में सिर्फ BJP-कांग्रेस

गांधीनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने गुजरात चुनाव में जीत की दावेदरी कर रही आम आदमी पार्टी (AAP) पर तंज कसा है। उन्होंने आप की चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि गुजरात में केवल दो राजनीतिक दल (भाजपा और कांग्रेस) रहे हैं और कभी कोई तीसरा दल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की ताकत अब शून्य है और भाजपा पूरी ताकत से आ गई है।

गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे और हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हिमाचल में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ है। प्रह्लाद मोदी ने कहा, “गुजरात में कांग्रेस अब शून्य है और भाजपा अपनी पूरी ताकत पर आ गई है। राज्य में केवल दो दलों (कांग्रेस और भाजपा) की पहचान है। यहां कभी भी कोई तीसरा दल नहीं रहा है।” आपको बता दें कि प्रह्लाद मोदी भाजपा नेता सुमित सिंह के निमंत्रण पर इन दिनों बाराबंकी में हैं।

उनका यह बयान तब आया जब पत्रकारों ने उनसे गुजरात चुनावों में आप की संभावनाओं के बारे में पूछा। आपको बता दें कि अरविंद केरजीवाल की पार्टी गुजरात चुनाव में जीत का दावा कर रही है।प्रह्लाद मोदी ने कहा कि वह सुमित सिंह के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं और उनके निमंत्रण पर आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यात्रा का कोई अन्य कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को उनकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है और 2024 में भी भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …