17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलरोनाल्डो-मेसी जो नहीं कर सके वो इस खिलाड़ी ने दिखाया, पहले ही...

रोनाल्डो-मेसी जो नहीं कर सके वो इस खिलाड़ी ने दिखाया, पहले ही मैच में रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में मेजबान कतर को इक्वाडोर ने 2-0 से हरा दिया। मेजबान के तौर पर फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच हारने वाला देश भी बना कतर। दोहा के अल बायत स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों गोल इक्वाडोर के फॉरवर्ड एनर बेलेंसिया ने किए। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में कतर ने इक्वाडोर को शिकस्त दी थी।

घरेलू मैदान पर अपने दर्शकों के बीच कतर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन खेल के 16वें मिनट में उसको पहला झटका तब लगा जब इक्वाडोर को पेनल्टी मिली। वेलेंसिया ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसके साथ ही वह इक्वाडोर की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। आधे समय तक के खेल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी।

दोनों ओर से कुछ मौके बने लेकिन खेल का दूसरा गोल भी वेलेंसिया के जरिए आया। उन्होंने 31वें मिनट में इक्वाडोर के लिए दूसरा गोल दागा और कतर पर काफी प्रेशर बना दिया। चतुर कोच फेलिक्स सांचेज ने टचलाइन के पास से लगातार हिदायतें दीं, लेकिन मेजबान कतर की कोशिशों का नतीजा नहीं निकला। मेजबान टीम के पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका था क्योंकि आगे उसका सामना नीदरलैंड्स और सेनेगल से होना और इन टीमों के खिलाफ उसका खाता खुलना मुश्किल लगता है।

बने ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
एनर बेलेंसिया ने टीम के लिए लगातार 5 गोल दागे हैं। साउथ अमेरिकी देश के लिए वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा इक्वाडोर ने कतर को हराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। मेजबान को ओपनिंग मुकाबले में हराने वाली इक्वाडोर पहली टीम है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...