22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यहर कोई दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता, बीजेपी के एक...

हर कोई दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता, बीजेपी के एक और सीएम ने किया तंज

Published on

देहरादून

राहुल गांधी पिछले 2 महीने से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा का असर उनके व्‍यक्तित्‍व पर दिख रहा है। इन दो महीनों से ज्‍यादा समय में उनकी दाढ़ी काफी बढ़ गई है जिसमें उनकी परिपक्‍व उम्र साफ झलकती है। लेकिन यही दाढ़ी आजकल बीजेपी नेताओं के निशाने पर है। शुक्रवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा, कोई केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता। इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्‍व शर्मा ने दाढ़ी के चलते राहुल की तुलना इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से की थी।

शुक्रवार को Times Now Summit 2022 में पुष्‍कर सिंह धामी से पूछा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तो शिव भक्‍त हैं तो उन्‍होंने कहा, मैं आजकल देखता हूं उनको (राहुल गांधी को), कभी कहीं कोई फोटो दिख जाता है। लेकिन केवल दाढ़ी बढ़ाकर कोई नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता। नरेंद्र मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन चाहिए, त्‍याग चाहिए, कर्म चाहिए। जीवन में वह संकल्‍प चाहिए कि जीवन के एक-एक पल को देश की सेवा में लगा दें।

धामी का तंज था कि राहुल गांधी दाढ़ी बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी छवि बनाना चाह रहे हैं। पिछले दिनों जब देश में लंबे समय के लिए कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा था उस समय नरेंद्र मोदी की बढ़ती दाढ़ी चर्चा का विषय बन गई थी। लोग उसे उनकी कर्मठता, गंभीर व्‍यक्तित्‍व से जोड़कर देखने लगे थे।

धामी अकेले राहुल की दाढ़ी पर तंज करने वाले बीजेपी नेता नहीं हैं। इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी। इसके बाद राहुल गांधी की दाढ़ी और सद्दाम हुसैन से तुलना पर भाजपा और कांग्रेस में कोल्ड वॉर शुरू हो गई।

हिमंत ने गुजरात में एक रैली में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है? उन्‍होंने आगे कहा, राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे।

इसके जवाब में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी की दाढ़ी कैसी है, इससे भाजपा वालों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे विश्व में उनकी प्रशंसा हो रही है। इसी से भाजपा के नेता बौखला गए हैं और अपनी खींझ मिटाने के लिए इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...