14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeखेलबहू मयंती लैंगर की वजह से मुश्किल में रोजर बिन्नी, बीसीसीआई ने...

बहू मयंती लैंगर की वजह से मुश्किल में रोजर बिन्नी, बीसीसीआई ने अपने ही बॉस को दिया नोटिस

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के आचरण अधिकारी विनीत सरन ने बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) को हितों के टकराव का नोटिस भेजा है। पता चला है कि सरन ने बिन्नी को उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोपों के मामले में 20 दिसंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है। शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बिन्नी का हितों का टकराव है क्योंकि उनकी बहू स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हासिल हैं।

सरन ने 21 नवंबर को जारी नोटिस में कहा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई के आचरण अधिकारी को बीसीसीआई के नियम 38 (1) (एक) और नियम 38 (2) के उल्लंघन को लेकर शिकायत मिली है जो आपके हितों के टकराव से जुड़े हैं।’ इसके अनुसार, ‘आपको निर्देश दिया जाता है कि शिकायत पर अपनी लिखित प्रतिक्रिया 20 दिसंबर 2022 को या इससे पहले दें। इस प्रतिक्रिया के समर्थन में हलफनामा भी दायर किया जाना चाहिए।’

विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिन्नी अक्टूबर में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली। बिन्नी भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। रोजर बिन्नी की बहू मशहूर टीवी होस्ट मयंती लैंगर हैं। वह भारत के मैचों के दौरान भी होस्ट के रूप में नजर आती हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...