16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमॉल में बच्चे के ऊपर पलट गई टॉय ट्रेन, अस्पताल में इलाज...

मॉल में बच्चे के ऊपर पलट गई टॉय ट्रेन, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई. दरअसल मॉल में एक टॉय ट्रेन पलट गई, जिससे नवांशहर (बालाचौर) के रहने वाले 11 साल के शाहबाज की मौत हो गई. यह घटना शनिवार की रात को हुई है.

वहीं बच्चे की मौत को लेकर एलांते मॉल का बयान भी सामने आया है जिसमें कहा गया है, ‘हमें 22 जून, 2024 की रात को हमारे परिसर में काम करने वाले सेवा प्रदाताओं में से एक के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकारी मिली है. हमारी इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

मॉल की तरफ से आगे कहा गया है कि हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन को तुरंत इसकी सूचना दी. हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति रखते हैं.वहीं इस मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 पुलिस स्टेशन में धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this