14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यलखनऊ: इमारत हादसे में जांच के लिए 3 सदस्यों की बनी कमेटी,...

लखनऊ: इमारत हादसे में जांच के लिए 3 सदस्यों की बनी कमेटी, बिल्डिंग गिरने से हुई थी 8 की मौत

Published on

लखनऊ,

यूपी की राजधानी लखनऊ में इमारत गिरने के बाद हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है. इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई थी. इस घटना की जांच के लिए रविवार को योगी सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर इस हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की थी.

बता दें कि यह हादसा शनिवार को सरोजनीनगर में हुआ था जहां एक कमर्शियल इमारत गिर गई थी. इस मामले में सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि कारणों के तह तक जाकर जांच की जाए जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित समिति की अध्यक्षता गृह विभाग के सचिव संजीव गुप्ता करेंगे, जिन्हें पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है. आवास और शहरी नियोजन विभाग के सचिव बलकार सिंह और विजय कनौजिया, मुख्य अभियंता (मध्य क्षेत्र), लोक निर्माण विभाग, लखनऊ, समिति के दो अन्य सदस्य हैं.

इसको लेकर जारी बयान में कहा गया है कि ‘जांच समिति से अपेक्षा है कि घटना के कारणों की जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.’ लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और 28 अन्य घायल हो गए थे.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...