9वीं तक पढ़ीं, अन्ना आंदोलन का रहीं हिस्सा, जानिए कौन हैं AAP नेता बॉबी किन्नर?

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम चुनाव की इकलौती ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर जीत चुकी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन्हें सुल्तानपुरी-A वार्ड 43 से अपना प्रत्याशी बनाया था। दिल्ली के चुनावी इतिहास में पहली बार किसी किन्नर उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

दिल्ली में आप से पहले किसी राजनीतिक दल ने किसी ट्रांसजेंडर को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया था। बॉबी इससे पहले साल 2017 में निर्दलीय नगर निगम का चुनाव लड़ थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कौन हैं बॉबी किन्नर?
एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने वालीं बॉबी का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्हें बचपन में बहुत परेशान किया जाता था। 14-15 साल की उम्र में उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के एक गुरु ने अपना लिया था।

About bheldn

Check Also

पहाड़ों में बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश… फिर भी दिसंबर में गायब ‘दिल्ली की सर्दी’, ऐसा क्यों?

नई दिल्ली: दक्षिण राज्यों में चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के …