भेल के हेमा स्कूल में ओडिसी नृत्य नृत्यांगना सुश्री बिंदु जुनेजा की धूम

भोपाल

शुक्रवार को भेल क्षेत्र के हेमा स्कूल में प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री बिंदु जुनेजा द्वारा ओडिसी नृत्य की अति सुन्दर,मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में हेमा स्कूल शिक्षा प्रबंध समिति के सदस्य , प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा,उपप्राचार्या श्रीमती पामेला अब्राहम,समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद थे। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के अंतर्गत ओडिसी नृत्य के बारे में नृत्य की भाव भंगिमाओं के माध्यम से विस्तार से दर्शाते हुए भगवान विष्णु एवं शिवाजी की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी गई।

नृत्य एवं संगीत अपने आप में ईश्वर की आराधना का दूसरा नाम है। नृत्य के माध्यम से आपने शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के अदभुत रूप को दर्शाया। आपने नृत्य मुद्राओं के माध्यम से शिल्पकला एवं जगन्नाथ मंदिर व भगवान जगन्नाथ के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति की अनूठी मिसाल कायम की। प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा, उपप्राचार्या श्रीमती पामेला अब्राहम, प्रधानाचार्या श्रीमती पियाली सिन्हा द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

About bheldn

Check Also

बीएचईएल के जीएम एचआर ने रिटायर्ड कर्मचारियों को दी विदाई

भेल भोपाल। बीएचईएल भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में बीके सिंह, …