श्री सत्य साई महिला कॉलेज में छात्राओं ने नृत्य, गायन की दी प्रस्तुतियां

भोपाल

भेल क्षेत्र के श्री सत्य साई कॉलेज में महिला भारतीय भाषा दिवस के रूप मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा के साथ पारंपरिक गीतों-लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न भाषा-भाषी प्रदेशों के पर्यटन स्थलों, त्योहारों, व्यंजनों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना गलगले, गुणवत्ता प्रकोष्ठ सलाहकार डॉ. आभा बाजपेई व कला संकाय प्रमुख डॉ. शुभा कापदेव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वंदना से किया। उन्होंने कहा हिंदी-अंग्रेजी के अलावा एक भारतीय भाषा जरूर सीखें।

डॉ. आभा ने भारत की विभिन्न भाषा-भाषी विशेषताओं को रेखांकित करते हुए भोजपुरी गीत गाया। अर्चना चौहान ने दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा का तेलुगू अनुवाद प्रस्तुत किया। सुनीता अटुडे, माधवी सिंह, निकिता बोरसे, नंदिता दास, मुस्कान, कीर्ति लालचंदानी, अदिति कुशवाहा, जिया खासदेव, अनुश्री, आरजू आदि छात्राओं ने भी गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. दीप्ति भटनागर टीशा नामा, दीपांजलि नायक, सहित महाविद्यालय का और छात्राएं मौजूद रहीं।

About bheldn

Check Also

श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ में ग्राम बंगरसिया में निकली भव्य कलश यात्रा

भोपाल आज दिनांक 30/11/2023 को प्रातः 11:00 बजे भेल क्षेत्र से लगी हुई ग्राम पंचायत …