अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। तबसे ही ये मामला देश में गरमाया हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़लल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय जवान, चीनी सैनिकों को घेरकर लाठी-डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं। ये देखने के बाद आम जनता से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स तक गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो तवांग का है या नहीं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।|
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने चीनी सैनिकों को खदेड़ते हुए भारतीय जवानों का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जीवन उनका नहीं युधिष्ठिर! जो उससे डरते है, वह उनका है, जो चरण रोप, निर्भय होकर लड़ते है!’
“जीवन उनका नहीं युधिष्ठिर! जो उससे डरते है, वह उनका है, जो चरण रोप, निर्भय होकर लड़ते है!” 🇮🇳 pic.twitter.com/jkvSTHfkXT
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 14, 2022
विवेक अग्निहोत्री ने कहा- यह हिंद की सेना…
‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी भारतीय और चीनी सैनिकों का वायरल वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘यह हिन्द की सेना…।’
वीडियो वायरल है पुराना!
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक तरफ भारतीय सैनिक हैं और दूसरी तरफ चीनी सैनिक। कंटीले तारों के बीच भारतीय सैनिक, चीनी सैनिकों पर टूट पड़े। लाठी-डंडों से इतना मारा कि चीनी सैनिक अपने पैर पीछे करने को मजूबर हो गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ये भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो पुराना है।