महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का हल सड़कों पर नहीं… अमित शाह की शिंदे-बोम्‍मई को नसीहत

नई द‍िल्‍ली

महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को सीमा विवाद के हल के लिए दोनों राज्यों से छह सदस्यों की एक टीम बनाने को कहा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई के साथ बैठक में अम‍ित शाह ने यह भी कहा कि सीमा विवाद का हल सड़कों पर नहीं, बल्कि सिर्फ संवैधानिक तरीकों से किया जा सकता है।

दरअसल अम‍ित शाह ने कर्नाटक में 865 मराठी भाषी गांवों पर महाराष्ट्र के दावा करने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसा भड़कने पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यहां बुलाया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा क‍ि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा हुई। किसी विवाद का हल सड़क पर नहीं होता। जब तक सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं आता तब तक कोई राज्य कोई हिस्सा क्लेम नहीं करेगा।

बैठक में कौन-कौन शाम‍िल
अम‍ित शाह के साथ बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र भी उपस्थित थे। दरअसल हाल में महाराष्ट्र के वाहनों को बेलगांव में और कर्नाटक के वाहनों को पुणे में क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद सीमा विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया था।

About bheldn

Check Also

नए मुख्य सचिव को लेकर आखिर झगड़ा क्या है… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, क्या केजरीवाल और LG के बीच बनेगी बात

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में नए मुख्य सचिव को लेकर आखिर झगड़ा क्या …