गाड़ी चलाना हुआ महंगा, बढ़ गए हैं सीएनजी के दाम, नई कीमतें जान लीज‍िए

ई दिल्ली

आपकी गाड़ी का खर्चा शनिवार से बढ़ने वाला है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। नई दरें 17 दिसंबर, 2022 को सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। इस तरह सीएनजी की कीमत में 95 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। इस समय दिल्ली एनसीआर में सीएनजी 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। सीएनजी की कीमतों में पिछला बदलाव 8 अक्टूबर को हुआ था।

पिछली बार 3 रुपये बढ़े थे भाव
पिछली बार आठ अक्टूबर को दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इससे सीएनजी की कीमत दिल्ली में 78.61 रुपये प्रति किलो हो गई थी। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें 81.17 रुपये प्रति किलो, गुरुग्राम में 86.94 रुपये प्रति किलो, रेवाड़ी में 89.07 रुपये प्रति किलो हो गई थीं।

किस तेजी से बढ़ रही कीमतें
सात मार्च 2022 से अब तक यह 15वीं बार है, जब राजधानी में सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले मई 2021 में कीमतें दो रुपये प्रति किलो बढ़ी थीं। सीएनजी की कीमतें मार्च से अब तक 23.55 रुपये प्रति किलो के करीब बढ़ चुकी हैं। अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतें 36.16 रुपये प्रति किलो यानी करीब 80 फीसदी बढ़ चुकी हैं। जनवरी 2022 में सीएनजी की कीमत 54.31 रुपये प्रति किलो थी।

About bheldn

Check Also

राजीव जैन ने आज छाप लिए पैसे, एक दिन में अडानी के शेयरों से 3000 करोड़ कमाई

नई दिल्ली, मंगलवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को …