चीन में हाहाकार मचा रहे कोरोना के नए वैरिएंट ने वडोदरा में दी दस्तक, NRI महिला में BF.7 Variant की पुष्टि

अहमदाबाद

चीन में तबाही मचा कोविड के नए वैरिएंट बीएफ.7 ने गुजरात में दस्तक दे दी है। वडोदरा में अमेरिका से आई एक महिला में इस वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला सुभानपुरा की निवासी है। जांच में कोविड के नए वैरिएंट का संक्रमण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 61 वर्षीय महिला का उपचार किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया है। बीएफ. 7 ऑमिक्रोन का ही एक सब वैरिएंट है।

जानकारी के अनुसार सुभानपुरा में रहने वाली लताबेन सुथार अमेरिका से लौटीं थी। जब उनकी जांच की गई और कोविड की रिपोर्ट आई तो इसमें कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई। इसके बाद वडोदरा के तमाम डिपार्टमेंट को अलर्ट कर दिया। गुजरात में बीएफ.7 (BF7 Variant) वैरिएंट का यह पहला मामला है। दुनियाभर में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक महज 7 दिनों में दुनियाभर में 36 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10 हजार लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आ रही है। कोविड सर्वाधिक मामले चीन में रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

अमेरिका में भी अलर्ट
चीन में बढ़ते हुए कोरोना मामलों के बीच अमेरिका ने चेतावनी जारी की है। अमेरिका ने चिंता जताई है कि वायरस नया रूप ले सकता है। दुनियाभर में कोविड के लौटने पर भारत भी सतर्क हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने तमाम एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिख दीजिएगा कि बीएफ.7 वैरिएंट का गुजरात में दो और ओडिशा में एक केस सामने आया है।

About bheldn

Check Also

मिजोरम में 3 नहीं 4 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती, इस वजह से बदली गई तारीख

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम (पांच राज्यों) में हुए चुनावों के …