12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलBCCI ने फ्रेंचाइजियों को चेताया, इन भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकता है...

BCCI ने फ्रेंचाइजियों को चेताया, इन भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन, मुंबई का स्पिनर भी है शामिल

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर, शुक्रवार को कोच्चि में किया जाएगा। इसमें कुल 405 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर किया है जिसमें से 87 स्लॉट्स को भरे जाएंगे। इस नीलामी में सभी 10 टीमें आगामी सीजन के लिए बोली लगाने उतरेगी लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने इन फ्रेंचाइजियों को चेताते हुए उन खिलाड़ियों के नाम को बताया है जिस पर बैन लगने की संभावना है। इसमें मुंबई के स्पिनर तनुष कोटियान का नाम भी शामिल है।

दरअसल बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को एक मेल किया है जिसमें उपलब्ध खिलाड़ियों की लिस्ट दी गई है। इनमें पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम को जोड़ा गया है जो ऑक्शन के लिए उपलब्ध तो हैं लेकिन उन पर बैन का खतरा है। ऐसे में नीलामी से ठीक पहले फ्रेंचाइजियों की चिंता बढ़ गई है।

रणजी ट्रॉफी में तनुष दिखाया था कमाल
तनुष कोटियान ने हला ही में मुंबई के लिए रणजी मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। उनके इस दमदार खेल के कारण ही मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की थी। तनुष ने आईपीएल 2023 की नीलामी में खुद को रजिस्टर किया है।

तनुष के अलावा रोहन कुन्नुमल (केरल), अपूर्व वानखेड़े (विदर्भ), चिराग गांधी (गुजरात) और रामकृष्ण घोष (महाराष्ट्र) को संदिग्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट किया गया है। गेंदबाजी से प्रतिबंधित खिलाड़ियों में मनीष पांडे (कर्नाटक), अरमान जाफर (एमसीए), रितिक चटर्जी (सीएबी) और महाराष्ट्र के अजीम काजी हैं।

इन खिलाड़ियों पर भी लग चुका है बैन
हालांकि बीसीसीआई ने अभी बैन को लेकर संभावित खिलाड़ियों के नाम को बताया है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी जिन पर बैन लगाया जा चुका है। इससे पहले कर्नाटक के मनीष पांडे, एमसीए के अरमान जाफर, बंगाल के चटर्जी और महाराष्ट्र के अजीम काजी की गेंदबाजी पर बैन लग चुका है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...