दिल्ली में उमड़ा हुजूम, राहुल का साथ देने पहुंचीं सोनिया गांधी और प्रियंका

नई दिल्ली

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार (24 दिसंबर) सुबह बदरपुर बॉर्डर से राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई। दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

Bharat Jodo Yatra का 108वां दिन
कांग्रेस की इस यात्रा का आज 108वां दिन है। दिल्ली में राहुल गांधी 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। दिल्ली में यात्रा निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज से लाल किले की ओर जाएगी। शाम में राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

हम चाहते हैं कि Rahul Gandhi प्रधानमंत्री बनें- पवन खेड़ा
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए कहा, “ये तो 2024 तय करेगा, लेकिन हमारे मन में ये है कि राहुल गांधी PM बने।” इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो एक यात्रा के रूप में शुरू हुई फिर एक अभियान बनी और अब एक आंदोलन का रूप ले चुकी है। हर स्तर पर कांग्रेस का लोगों से निरंतर संवाद बना रहे इसलिए 26 जनवरी को ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू होगा, जो दो महीने तक चलेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर पर लिखा, “कन्याकुमारी से मीलों चलकर Bharat Jodo Yatra आज देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है। महंगाई, बेरोज़गारी, असमानता और नफरत की राजनीति के खिलाफ, ये राष्ट्रीय जन-आंदोलन सत्ता के सिंहासन तक पहुंचकर करोड़ों लोगों की आशाओं को समेटे है। हर एक यात्री व राहुल गांधी का अभिनंदन।”

About bheldn

Check Also

‘किस कानून के तहत…’, CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने केंद्र से पूछा- आप एक IAS अधिकारी पर क्यों अटके

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह नए चीफ …