कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 से अंकित गुप्ता इस वीकेंड पर बेघर हो गए थे। घरवालों ने अपने वोटों के आधार पर उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जबकि नॉमिनेशन से उनकी दोस्त प्रियंका चाहर चौधकी ने बचा लिया था और 25 लाख रुपये भी कमाने का मौका गंवा दिया था। जैसे ही वह बाहर आए सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें वापस लाने के लिए तरह-तरह का ट्रेंड चलाने लगे। हैशटैग्स शुरू कर दिया। #BringBackAnkitGupta की मुहिम तक चला डाली। वहीं, अंकित गुप्ता ने घर से आते ही मीडिया पोर्टल्स को इंटरव्यूज देने शुरू कर दिए। इस बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स तमाम तरह के दावे कर रहे थे। लेकिन अब पता चल गया है कि वो कौन है।
दरअसल, Bigg Boss 16 फेम अंकित गुप्ता की एक क्लिप ट्विटर पर वायरल हुई। इसमें वह न्यूजपोर्टल को एक होटल रूम में जूम के जरिए इंटरव्यू दे रहे थे। वह कुछ बात कर रहे थे कि तभी पीछे उनके कमरे के बेड पर लड़की की झलक दिखाई दी। हालांकि जब इस बात का एहसास एक्टर को हुआ तो उन्होंने अपना कैमरा उधर से घुमा दिया। अब ये चीज लोगों ने देख ली। फिर क्या था। उन्होंने इसे वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो पर लोगों ने कमेंटबाजी भी शुरू कर दी। कहने लगे कि अब तो प्रियंका चाहर चौधरी का पत्ता कट गया। क्या ये इनकी गर्लफ्रेंड हैं?
अंकित गुप्ता के वीडियो में कौन है वो लड़की?
लेकिन जब हमने खुद इस बारे में एक्टर के करीबी से EXCLUSIVE बात की तो उन्होंने इस बात से पर्दा उठा दिया। नाम न छापने की शर्त पर उनकी करीबी ने बताया कि वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर की मैनेजर है। बिग बॉस से आउट होने के बाद लगातार वह इंटरव्यूज दे रहे हैं, जिस वजह से उनके साथ उनकी मैनेजर रहती ही है। उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है क्योंकि बाकी चीजें वह हैंडल नहीं करते हैं। उनका सारा काम मैनजर या पीआर ही देखती है। ऐसे में उस दौरान भी मैनजर ही उनके रूम में थी। इतना ही नहीं, टीम के अन्य सदस्य भी उस रूम में मौजूद थे।