आरोपों के बीच सामने आए संजीव कौशल, तुनिषा और वनीता संग रिश्तों पर किया चौंकाने वाला

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शीजान खान की फैमिली ने 2 जनवरी 2023 को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने मां वनीता शर्मा के दावों का जवाब दिया था। साख ही इसमें संजीव कौशल नाम के व्यक्ति का जिक्र भी किया था। बताया था कि तुनिषा की मां और उसके एक चाचा जिनका नाम संजीव कौशल हो। वो चंडीगढ़ में रहते हैं। दोनों तुनिषा को कंट्रोल करते थे और संजीव कौशल का नाम सुनते ही एक्ट्रेस को पैनिक अटैक आने लगता था। इतना ही नहीं, अफवाह ये भी उड़ाई गई थी कि चाचा एक्ट्रेस के स्टेप फादर थे यानी सौतेले पिता। इन सब आरोपों पर अब खुद चाचा संजीव का रिएक्शन आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर सच्चाई बताई है।

‘ईटाइम्स’ से खास बातचीत में संजीव कौशल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने तुनिषा और उसके पैसों का इस्तेमाल करने वाले आरोप पर कहा- ‘वह 20 साल की थी और उसने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जाहिर सी बात है कि उसके पैसों की देखभाल तो किसी को करनी ही होगी। हमने उसे उसके ही पैसे खर्च करने से कभी नहीं रोका। वह उस पैसे को जब चाहे और जिस चीज पर चाहे खरीदने और खर्च करने के लिए आजाद थी। उन लोगों ने तो ये भी कहा कि तुनिषा  को काम करने के लिए मजबूर किया गया था। जबकि कोई किसी को जबरदस्ती कैसे काम करा सकता है। एक्टिंग उसका जुनून था और वह काम करना चाहती थी। और हमने हमेशा उसे बढ़िया काम करवाया है। काम की क्वॉलिटी हमेशा अच्छी थी। उसने कोई औसत दर्जे का प्रोजेक्ट नहीं किया।’

तुनिषा शर्मा ने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी है?
संजीव कौशल ने उन दावों पर भी सफाई दी जिसमें तुनिषा की संपत्ति की बात हो रही थी। उन्होंने कहा- लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि तुनिषा ने अपने पीछे 16 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ी है। मैं आपको बता दूं कि सबकुछ, यहां तक कि उसकी कार और लैपटॉप, सबकुछ किश्त पर खरीदे गए थे। संजीव कौशल ने अपना नाम तुनिषा की मां के साथ जुड़ने पर भी रिएक्ट किया।

तुनिषा शर्मा को बेटी रितिका की तरह करते थे प्यार
उन्होंने कहा, ‘मुझे शायद इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि वह मेरी असल बेटी नहीं थी। हर कोई इतनी प्यारी और टैलेंटेड लड़की जैसी बेटी चाहेगा। मैंने उसे अपनी बेटी जिसका नाम रितिका है और उसकी उम्र 22 साल है, उसके जैसा ही प्यार करता था। हम इस परिवार को पिछले 10-12 साल से जानता था। यहां तक कि हम रितिका और तुनिषा का बर्थडे भी साथ में मनाते थे। 16 जन्मदिन हमने साथ में सेलिब्रेट किए हैं। जो तुनिषा के लिए आता था वो रितिका के लिए आताथा और जो रितिका के लिए आता था वो तुनिषा के लिए आता था। दोनों को एक जैसे ही ट्रीट किया है हमेशा। कुछ रिश्ते सगे रिश्तों से भी ज्यादा बढ़कर होते हैं। सबके होते हैं। आपके भी होंगे।’

तुनिषा शर्मा के सौतेले पापा हैं संजीव कौशल?
संजीव कौशल ने आगे कहा- लोग कहते हैं जो वो कहना चाहते हैं। हम जल्द ही मीडिया से बात करेंगे और बताएंगे कि कौन सौतेला पिता है और कौन सौतेली बेटी। क्यों वो लोग इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं कि 24 दिसंबर को तुनिषा और शीजान के बीच 15 मिनट की क्या बातचीत हुई थी। वह ये भी साफ करें।संजीव कौशल ने आगे बताया कि वह वनीता शर्मा को चंडीगढ़ लेकर आ गए हैं। साथ में वो पालतू कुत्ता भी ले आए हैं जिसे दो महीने पहले एक्ट्रेस ने खरीदा था।

तुनिषा शर्मा की मां चंडीगढ़ हुईं रवाना
उन्होंने बताया, ‘वो कुत्ता उसे बहुत प्यारा था। मुंबई में उसे अकेला नहीं छोड़ सकते थे। हमें उसकी कार भी मिली है। अभी जो भी हुआ उससे तुनिषा की मां उबर नहीं पा रही हैं। मैं भी डायबटिक हूं। हमारी प्राथमिका है कि हम उसकी मां को इन सबसे बाहर ले आएं। उन्हें स्थिर होने की जरूरत है। वह जब उठती हैं तो यही कहती हैं कि तुनिषा घर आ रही है या फिर वह हमारे आसपास है। हमने एक जनवरी को तुनिषा की अस्थियों को प्रवाह किया है और आज अंतिम पाठ रखवाया है। हम अभी उसकी मां के स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं। हम जल्द ही मीडिया से बात करेंगे और हमें तुनिषा के लिए इंसाफ चाहिए।’

About bheldn

Check Also

सोनू सूद ने रोटी पर थूकने वाले की ‘शबरी के बेर’ से की तुलना, लिया भगवान राम का नाम तो कंगना रनौत भी तिलमिला गईं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ढाबे वाला …