10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'आलोक डिस्टर्ब करता है, कहानी खत्म कर दें, ...' ज्योति के साथ...

‘आलोक डिस्टर्ब करता है, कहानी खत्म कर दें, …’ ज्योति के साथ चैट में मनीष का खतरनाक मंसूबा

Published on

लखनऊ/आगरा,

उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे भी फंसते दिख रहे हैं. ज्योति मौर्य के साथ अफेयर के साथ ही मनीष दुबे पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो चुकी है. इसमें मनीष दोषी मिले हैं. इस जांच के बाद मनीष दुबे पर एफआईआर के साथ ही निलंबन की सिफारिश की गई है.

आजतक के पास वो स्क्रीनशॉट, जिसको देखने के बाद डीजी होमगार्ड ने इस पूरे मामले में एफआईआर की सिफारिश की है. वॉट्सएप पर किए गए Chat में आलोक को रास्ते से हटाने की बात की गई है. एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने डीजी होमगार्ड से की शिकायत में हत्या की आशंका जताई थी.

आलोक ने कहा था कि पत्नी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे मिलकर मेरी हत्या की प्लानिंग कर रहे हैं. इस मामले की जांच के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे के खिलाफ FIR की सिफारिश की है.

कभी भी हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के साथ विवादों में घिरे मनीष दुबे पर आरोप है कि वे ज्योति के पति आलोक को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने की साजिश रच रहे थे. फिलहाल, शासन कभी भी मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर सकता है.

बता दें कि बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक ने मनीष दुबे पर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया था. आलोक ने कहा था कि मनीष दुबे का ज्योति के साथ अफेयर चल रहा है. दोनों मिलकर उन्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं.

गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था ट्रांसफर
आलोक की शिकायत पर डीजी होमगार्ड्स बीके मौर्य ने प्रयागराज के DIG होमगार्ड्स संतोष कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था. डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर DG बीके मौर्य ने रिपोर्ट भेजी है. मनीष दुबे की पत्नी के साथ भी मनीष के विवाद की बात सामने आई है. मनीष पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. विवादों के बीच मनीष का गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर कर दिया गया था.

मनीष दुबे केस की जांच पूरी, जल्द सामने होगी रिपोर्टः कारागार मंत्री
कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि डिप्टी कमांडेंट मनीष दुबे मामले की जांच पूरी हो चुकी है. जांच रिपोर्ट जल्दी ही सामने होगी. मंत्री ने कहा कि वह लखनऊ से बाहर हैं, इस वजह से रिपोर्ट नहीं देख पाए हैं. लखनऊ पहुंचते ही रिपोर्ट की जानकारी लेंगे. रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ज्योति और मनीष की बातचीत का ऑडियो भी आ चुका है सामने
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य से फोन पर हुई मनीष दुबे की बातचीत का ऑडियो सामने आया है. ऑडियो में एसडीएम ज्योति मौर्य के पति को जान से मारने की बात मनीष दुबे ने कथित रूप से की. हालांकि इस ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि हम नहीं करते. इस पूरे मामले की विभागीय स्तर पर जांच की गई है. कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में बंद कैदियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने जेल में कैदियों के साथ भोजन भी किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...