FACT CHECK : BJP विधायक श्रेयसी के नाम से वायरल वीडियो में बड़ी साजिश का खुलासा

पटना

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली श्रेयसी बड़ी साजिश का शिकार हो गईं। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और बाकी लोगों ने मिलकर एक अन्य लड़की की वायरल वीडियो को श्रेयसी का बता दिया। सोशल मीडिया पर श्रेयसी को भला-बुरा कहा गया। उनकी आदतों और संस्कार को लेकर बातें की गई। इस वीडियो से आहत श्रेयसी अपनी सफाई में कुछ कहतीं, तब तक सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग फेसबुक और ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। उसके बाद उस वीडियो को लेकर पड़ताल शुरू हुई, तो एक अलग ही खुलासा हुआ। पूरी साजिश के तह तक हम जाएंगे, उससे पहले श्रेयसी के बारे में जान लेते हैं। श्रेयसी ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, फिर मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद से एमबीए की डिग्री ली। साथ ही उनका खेल जगत में बड़ा नाम है। सबसे पहले उन्होंने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीता। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल 2018 में शूटिंग में गोल्ड मेडल पर बाजी मारी।

शाही परिवार से आती हैं श्रेयसी
श्रेयसी सिंह गिधौर, जमुई (बिहार) के शाही परिवार से आती हैं। उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह और माता पुतुल कुमारी दोनों संसद के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा उनके पिता अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई श्रेयसी ने मामले को गंभीरता से लिया। इसे अपने ऊपर की गई एक साजिश मानते हुए जमुई में शिकायत दर्ज कराया। उसके बाद वीडियो को लेकर जो खुलासा हुआ, उससे सभी लोग हैरान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रेयसी के खिलाफ साजिश करने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। श्रेयसी के समर्थकों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। समर्थक इसे अपने नेता की छवि खराब करने की साजिश के तौर पर देख रहे हैं।

वीडियो में कोई और है
वीडियो में साफ दिख रहा है कि भोजपुरी के अश्लील गाने पर कार में बैठी लड़की बहुत ही बेहूदा तरीके से डांस कर रही है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया। कुछ लोगों ने इसे विधायक श्रेयसी सिंह का वीडियो बता दिया। उसके बाद कई लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू की। श्रेयसी के वाल पर जाकर लोगों ने संस्कार और भोजपुरी गाने को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर कुछ समर्थकों ने ये भी दावा किया कि ये वीडियो श्रेयसी का नहीं है। उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें वीडियो और श्रेयसी सिंह को लेकर लिख दी।

प्राथमिकी दर्ज
अब वीडियो को लेकर जो ताजा खुलासा हुआ है, उसमें श्रेयसी के नाम पर वायरल वीडियो में दिख रही लड़की कोई और नहीं भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस जिनकी इन दिनों खेसारी के साथ जोड़ी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम यामिनी सिंह है। यामिनी सिंह भोजपुरी फिल्म की कलाकार हैं। कई वीडियो और गाने में आ चुकी हैं। यामिनी के वीडियो अंग प्रदर्शन से भरपुर होते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यामिनी किस कदर एक बोल्ड अभिनेत्री हैं। बीजेपी विधायक श्रेयसी के निजी सहायक मिल्टन कुमार की ओर से जमुई के गिद्धौर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें ये कहा गया है कि वायरल वीडियो में विधायक नहीं, भोजपुरी की एक्ट्रेस है। प्राथमिकी में इसे विधायक की छवि खराब करने की साजिश करार दिया गया है। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …