भारत यात्रा के ब्रेक में ये कहां राहुल गांधी? वीडियो वायरल

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस बीच, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के साथ वह खाना खा रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी किसी होटल में खाना खा रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी दिख रही हैं। वह राहुल की तरफ देखती हैं। इस दौरान राहुल खाना खाने में मशगूल हैं। वीडियो में बाद में महिला भी खाना खाते दिख रही हैं।

https://twitter.com/i/status/1610706455988174849

दिल्ली में साधा था निशाना
दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि जब हमने कन्याकुमारी में यात्रा शुरू की, तो मैं सोच रहा था कि नफरत को मिटाने की जरूरत है और मेरे दिमाग में था कि इस देश में सब जगह नफरत फैली हुई है। मगर जब मैंने चलना शुरू किया, तो सच्चाई बिल्कुल अलग थी… मीडिया पर पीछे से लगाम लगी हुई है। जो चैनल हैं, ये नफरत फैलाने का काम करते हैं। 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम। ये सच्चाई नहीं है भाइयों और बहनों। मैं चला हूं कन्याकुमारी से यहां तक, ये सच्चाई नहीं है। ये देश एक है, इन सड़कों पर लाखों लोगों से मिला हूं। सारे के सारे एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं, प्यार करते हैं, गले लगते हैं।

About bheldn

Check Also

‘क्या बिहार, आंध्र प्रदेश देश का हिस्सा नहीं है’, लोकसभा में दीपेंद्र हुड्डा पर ‘लाल-पीले’ हो गए ललन सिंह

नई दिल्ली/मुंगेर: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ …