त्रिपुरा चुनाव में कांग्रेस, तिपरा मोथा के साथ आने को तैयार माकपा, येचुरी बोले- BJP को रोकने के लिए सबका साथ

अगरतला

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए कांग्रेस और तिपरा मोथा के साथ समझौते के लिए तैयार है। अगरतला में एक पत्रकार सम्मेलन में येचुरी ने यह भी कहा कि इस पर अंतिम फैसला माकपा का प्रदेश नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा क‍ि हमारा मुख्य कार्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बीजेपी विरोधी वोट को एकजुट करने के लिए एक रणनीतिक गठबंधन को तैयार करना है। बीजेपी की ओर से पेश की गई चुनौतियों का सामना करने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों की अधिकतम गोलबंदी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीताराम येचुरी ने कहा क‍ि माकपा आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और तिपरा मोथा के साथ समझौता करने के लिए तैयार है। लेकिन, इस पर अंतिम निर्णय पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। तिपरा मोथा की ‘ग्रेटर तिपरालैंड’ की मांग पर माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि यह संवैधानिक ढांचे के अनुरूप है।

‘संवैधानिक समाधान की मांग’
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा क‍ि वे एक संवैधानिक समाधान की मांग कर रहे हैं। हमने उनके साथ बातचीत की है। हम त्रिपुरा के लोगों को आतंक के चंगुल से मुक्त कराने के लिए एक सम्मानजनक समझौते की तलाश कर रहे हैं।

‘RSS देश का मुख्य राजनीतिक शत्रु’
येचुरी यहां विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए माकपा की प्रदेश समिति की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) देश का मुख्य राजनीतिक शत्रु है। येचुरी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए देश में ध्रुवीकरण को लेकर नफरत फैलाने के अभियान की साजिश रची जा रही है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …