6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यबिहार कैबिनेट के मंत्रियों का कास्ट एनालिसिस, नीतीश की 9वीं बार की...

बिहार कैबिनेट के मंत्रियों का कास्ट एनालिसिस, नीतीश की 9वीं बार की शपथ में सिर्फ 8

Published on

पटना

बिहार की सत्ता में एक बार फिर परिवर्तन हो गया है. नीतीश कुमार नौंवी बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. उनके साथ सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह जारी है. बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके साथ ही राज्य में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है. इस्तीफा देने के बाद वह एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें नेता चुना गया. इसके बाद नीतीश कुमार फिर से राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों की बैठक में कहा कि अब साथ रहना मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है. नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA ब्लॉक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है जिसके सूत्रधार वह खुद रहे थे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल रहे.

नीतीश कुमार
9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार खुद कुर्मी जाति से आते हैं। बिहार में बीते साल हुए जातीय जनगणना के अनुसार कुर्मी जाति की हिस्सेदारी 2.87 प्रतिशत के करीब है। बिहार में कुर्मी जाति की कुल जनसंख्या 37 लाख 62 हजार 969 है।

सम्राट चौधरी
बिहार की जातीय राजनीति में भाजपा के लिए अहम सम्राट चौधरी काफी अहम है। सम्राट चौधरी कुशवाहा (कोइरी) जाति से ताल्लुक रखते हैं। बिहार में इस जाति का आधार करीब 4.2 प्रतिशत है।

विजय सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम बना गए विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। बिहार में भूमिहार जाति करीब 2.86 प्रतिशत के करीब है। सवर्णों में जाति भमिहार बिहार की सबसे गरीब जाति है।

विजेंद्र प्रसाद यादव
विजेंद्र प्रसाद यादव जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य हैं। वर्तमान में बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। 1990 से सुपौल के निवर्तमान प्रतिनिधि रहे हैं। बिहार की सबसे बड़ी जाति यादव से ताल्लुक रखते हैं।

प्रेम कुमार
बीजेपी की ओर से गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से आठ बार निर्वाचित प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। चंद्रवंशी (कहार) जाति से संबंध रखते हैं जो कि एक पिछड़ी जाति है। इसे अनुसूचित जाति में शामिल करने की ये मांग करते रहते हैं।

​विजय चौधरी​
विजय कुमार चौधरी 1982 से बिहार विधान सभा के सदस्य रहे हैं। फिलहाल जनता दल (यूनाइटेड) में हैं और भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल समस्तीपुर के सरायरंजन से विधायक हैं।

श्रवण कुमार
श्रवण कुमार जनता दल यूनाइटेड के सदस्य हैं। 1995 से नालंदा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं। नीतीश कुमार के करीबी और समता पार्टी के जमाने से उनके साथ हैं और ये कुर्मी जाति से आते हैं।

संतोष सुमन
संतोष सुमन की सबसे बड़ी पहचान की वो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मुसहर जाति से ताल्लुक रखते हैं।

सुमित सिंह
सुमित कुमार सिंह चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। इनके पिता नरेंद्र सिंह और दादा श्रीकृष्ण सिंह भी चकाई विधानसभा से जीतते रहे हैं। ये राजपूत जाति से संबंध रखते हैं।

नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के प्रमुख भी बने
नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का प्रमुख भी नियुक्त किया गया है. अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि महागठबंधन में स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मैंने यह कदम उठाया. बता दें कि बिहार के महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ तीन वाम दल (सीपीआईएम, सीपीआई और सीपीआई माले) शामिल हैं. नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैं लंबे समय से किसी भी बारे में टिप्पणी नहीं कर रहा हूं क्योंकि महागठबंधन में चीजें सही नहीं थीं. मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सभी से राय और सुझाव मिल रहे थे. मैंने उन सभी की बात सुनी और आज इस्तीफा दे दिया’. नीतीश कुमार अब फिर से सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...