8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मौलवी को कहा नालायक, 'हवस का पुजारी ही...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मौलवी को कहा नालायक, ‘हवस का पुजारी ही क्यों, मौलवी क्यों नहीं’ वाले बयान पर जताई थी आपत्ति

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर बवाल मच गया है। उन्होंने मौलानाओं पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘नालायक’ करार दिया है। शास्त्री के इस बयान से मौलानाओं में रोष है। उन्होंने कहा कि पुजारी पद हमारे सनातन धर्म में काफी बड़ा होता है।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हवस का पुजारी ही क्यों, मौलवी क्यों नहीं? हवस का पादरी क्यों नहीं होता, हवस का मौलाना क्यों नहीं होता? उनके इस बयान पर मौलानाओं ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी विशेष धर्म को निशाना नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि वे नालायक हैं। उनको कोई ज्ञान नहीं है। सभी पुजारी गलत नहीं होते फिर सभी को क्यों टारगेट किया जाता है। हवस का पुजारी कहकर ब्रेनवाश किया जा रहा है और अगर इससे किसी को बुरा लगा है तो लगना भी चाहिए।

अंसारी आतंकवादी होते हैं
शास्त्री ने यह भी कहा कि पुजारी पद को बदनाम किया जा रहा है और सभी पुजारी गलत नहीं हैं। उन्होंने अफजाल अंसारी के गांजा वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी साधु गांजा नहीं फूंकते हैं। ये बेफिजुली की बातें हैं। ऐसे तो अंसारी आतंकवादी होते हैं। पर सब नहीं होते।.

नवरात्रि और स्वच्छता पर जोर
शास्त्री ने नवरात्रि के मौके पर कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हिंदुओं को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this