9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलटेस्ट हार के बाद Team India के लिए वनडे में भी 'अग्निपरीक्षा',...

टेस्ट हार के बाद Team India के लिए वनडे में भी ‘अग्निपरीक्षा’, इन 5 कारणों से साउथ अफ्रीका को हराना होगा मुश्किल!

Published on

Team India: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हैं। टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद, अब वनडे में साउथ अफ्रीका की टीम भारत के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करने वाली है। भारतीय टीम के लिए इस बार पलटवार करना आसान नहीं होगा, और इसके पीछे ये 5 ठोस वजहें हैं।

टीम का गिरा हुआ आत्मविश्वास

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बुरी तरह से रौंद दिया। पहले मैच में जहाँ भारतीय टीम 124 रन का छोटा-सा लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई, वहीं दूसरे मैच में 408 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस करारी शिकस्त से भारतीय टीम का आत्मविश्वास डगमगाया होगा। साउथ अफ्रीका की टीम इसका पूरा-पूरा फायदा उठा सकती है। इस मानसिक दबाव से निकलकर प्रदर्शन करना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान है।

शुभमन गिल की कमी खलेगी

हाल के सालों में शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम बल्लेबाज़ बनकर उभरे हैं। उनकी चोटिल होने के कारण अनुपस्थिति टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। टेस्ट में भी उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई थी। अब वनडे में भी उनकी विस्फोटक शुरुआत और भरोसेमंद पारी की कमी साफ महसूस होगी। उनके न होने से ओपनिंग जोड़ी पर भी दबाव बढ़ेगा।

वनडे में साउथ अफ्रीका का दबदबा

अगर वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए, तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी दिखता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं, जबकि भारत को सिर्फ 40 में जीत मिली है। तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। ये आंकड़े गवाही देते हैं कि साउथ अफ्रीका टीम इंडिया पर हावी रही है, और इस बार भी उन्हें टक्कर देना आसान नहीं होगा।

केएल राहुल पर कप्तानी का प्रेशर

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने 12 वनडे में से 8 मैच कप्तान के तौर पर जीते हैं, लेकिन जनवरी 2022 में उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर कप्तान बनने पर राहुल पर पिछले हार का बदला लेने का भारी दबाव होगा। उन्हें अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से टीम को संभालना होगा।

Read Also: आजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग

रोहित और विराट पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता

वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया की रीढ़ हैं। पिछले सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को तब ही हराया जा सका था जब इन दोनों दिग्गजों का बल्ला चला था। इस बार गिल और श्रेयस अय्यर जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी टीम में नहीं हैं। इसलिए, पूरी टीम की उम्मीदें और जिम्मेदारी इन दो खिलाड़ियों पर पूरी तरह से टिकी रहेगी। अगर ये दोनों फ्लॉप होते हैं, तो साउथ अफ्रीका को हराना टीम इंडिया के लिए लगभग नाममुकिन हो सकता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...